Fawad Khan in Bollywood after 8 Years: पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान एक बार फिर बॉलीवुड फिल्मों में नजर आने वाले हैं। हिंदी सिल्वर स्क्रीन पर फवाद खान की वापसी के लिए फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अपनी बेहतरीन एक्टिंग और चार्म के लिए जाने जाने वाले पाकिस्तानी हार्टथ्रोब ने आखिरी बार साल 2016 में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में नजर आए थे। हालांकि इसके बाद उन्होंने किसी बॉलीवुड फिल्म में काम नहीं किया। लेकिन अब चिंता न करें, क्योंकि फिल्मफेयर के अनुसार, फवाद खान अब अपनी वापसी करने वाले हैं। फवाद खान कथित तौर पर एक नई फिल्म में वाणी कपूर के साथ एक्टिंग करने के लिए तैयार हैं, जो बॉलीवुड में बेहतरीन वापसी होगी। अनुष्का शर्मा संग रोमांस करने के बाद अब फवाद खान, वाणी के साथ नजर आने वाले हैं।
फवाद खान अब वाणी कपूर के साथ करेंगे रोमांस
रिपोर्ट में कहा गया है कि फिल्म जल्द ही ऑन फ्लोर जाने के लिए तैयार हो रही है। जिसमें सबसे पहले फिल्म की शूटिंग लंदन में होने वाली है। जबकि प्री-प्रोडक्शन पूरा हो गया है, निर्माता अभी तक इस प्रोजेक्ट पर चुप्पी साधे हुए हैं। यह मेकर्स की एक बड़ी स्ट्रैटेजी बताई जा रही है।
क्यों बॉलीवुड में नजर नहीं आ रहे फवाद खान?
साल 2016 में भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के कारण बॉलीवुड फिल्मों से फवाद खान बाहर हो गए थे। उरी हमले के बाद, फवाद के साथ ही कई पाकिस्तानी अभिनेताओं को भारत में काम करने पर प्रतिबंध का सामना करना पड़ा। इसके कारण उन्हें बॉलीवुड फिल्मों से दूर जाना पड़ा।
