टीवी मसाला

Hina Khan ने तहे दिल से Ekta Kapoor का किया शुक्रिया, बोलीं- 'कैंसर होने के बाद तुम मेरी असली ताकत..'

Hina Khan Third Stage Breast Cancer: टीवी एक्ट्रेस हिना खान थर्ड स्टेड ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं, कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसका खुलासा किया है। इस बीच अब एक्ट्रेस ने प्रोड्यूसर एकता कपूर का तहे दिल से शुक्रिया किया है। आइए जानते हैं क्यों?

Image

Hina Khan thanks Ekta Kapoor

Hina Khan Third Stage Breast Cancer: टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) पर मुसीबतों का पहाड़ टूट गया है। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले ही अपने थर्ड स्टेड ब्रेस्ट कैंसर से जूझने के बारे में खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को इस जानलेवा बीमारी के बारे में बताया है। कैंसर के बारे में पोस्ट शेयर करने के बाद से ही टीवी स्टार्स से लेकर बॉलीवुड स्टार्स और हिना खान के लाखों फैंस भी उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की दुआएं मांग रहे हैं। एक्ट्रेस के को-स्टार्स भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

हिना ने किया एकता का शुक्रिया

इस बीच अब एक्ट्रेस ने प्रोड्यूसर एकता कपूर का तहे दिल से शुक्रिया किया है। हिना खान ने बताया कि कैंसर की खबर सुनने के बाद एकता से उनसे पर्सनली बात की और इस बात पर जोर दिया कि वह अपनी हेल्थ का पूरा ध्यान रखें। आइए यहां हिना खान के बयान पर एक नजर डालते हैं।

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर हिना खान का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अभिनेत्री कैंसर से पीड़ित होने के बावजूद अवॉर्ड फंक्शन में शामिल होती नजर आ रही हैं, एकता कपूर ने उनके लिए एक पॉजिटिव नोट लिखा है। एकता ने लिखा, 'स्टार। क्षमा करें सुपरस्टार!!!! वास्तव में मेरे हीरो। हिना खान।' एकता की इस स्टोरी को हिना ने रिपोस्ट करते हुए उनका शुक्रिया किया है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article