टीवी मसाला

Exclusive: सेट पर नूर मथारू के साथ हो सकता था भयानक हादसा, बोलीं- मेरे सिर बाल बाल बचा है...

Exclusive Noor Matharu Reveals Her Head Could Have Hurt On Baadal Pe Paon Hai: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस नूर मथारू के साथ 'बादल पे पांव है' के सेट पर हादसा हुआ था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं अब नूर मथारू ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

Image

'बादल पे पांव है' के सेट पर नूर मथारू संग हुआ हादसा

Exclusive Noor Matharu Reveals Her Head Could Have Hurt On Baadal Pe Paon Hai: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस नूर मथारू इन दिनों 'बादल पे पांव है' में नजर आ रही हैं। नूर मथारू शो में अमनदीप सिद्धू की बहन का रोल अदा कर रही हैं। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस के साथ सेट पर हादसा हो गया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं अब नूर मथारू (Noor Matharu) शूटिंग छोड़कर अपने घर जा चुकी हैं। उन्होंने इस मामले को लेकर टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग बातचीत भी की, जिसमें नूर ने बताया कि उन्हें बेड रेस्ट कहा गया है। नूर मथारू के मुताबिक, सेट पर उनके साथ हुआ ये हादसा और भी बुरा हो सकता था।

नूर मथारू (Noor Matharu) ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "जब मैं शूटिंग कर रही थी तो लाइट स्टैंड मेरे कंधे पर गिर गया और मेरे बाएं हाथ में चोट लग गई। मुझे नहीं पता था कि क्या हुआ है, लेकिन ये चीज अचानक से गिर गई। मेरी दवाइयां अभी चल रही हैं। एक सप्ताह हो गया है, लेकिन अभी मैं अच्छा महसूस कर रही हूं। मैं अपने हाथ नहीं हिला पा रही। मुझे बहुत तकलीफ है, लेकिन पहले के मुकाबले स्थिति ठीक है। मुझे अगले दो सप्ताह के लिए आराम करने के लिए कहा गया है। मेरा कंधा बस कुछ इंच से ही बचा है। मुझे फ्रैक्चर हो सकता था और मेरे सिर पर भी चोट लग सकती थी।"

नूर मथारू (Noor Matharu) ने बताया कि 'बादल पे पांव है' सेट पर हुए हादसे के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। नूर ने इस बारे में कहा, "घटना मेरे साथ रात में हुई। मुझे तुरंत अस्पताल ले जाया गया और इंजेक्शन दिया गया। मैं वापिस दिल्ली आ गई, जिससे मैं परिवार संग रह सकूं। मुझे पूरी तरह से आराम करने केल इए कहा गया है। इसलिए मैं शूटिंग नहीं कर रही। मैं जल्द ही सेट पर वापसी करूंगी।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article