नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह के बीच आई दरार? तलाक की अफवाहों के बीच बोलीं सिंगर- मुझे सबक मिल गया...

Neha Kakkar Open Up On Divorce Rumors With Rohanpreet Singh: मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ हाल ही में अपने एक बयान के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने अपने बयान में रिश्तों से ब्रेक की बात कही थी, जिसके बाद उनके और रोहनप्रीत सिंह के तलाक की अटकलें लगने लगी थीं।

Neha Kakkar Open Up On Divorce Rumors With Rohanpreet Singh: मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपनी सिंगिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। नेहा कक्कड़ को उनके कमाल के गानों के लिए खूब जाना जाता है। नेहा कक्कड़ का बीते साल 'लॉलीपॉप' सॉन्ग रिलीज हुआ, जिसने सुर्खियां तो खूब बटोरीं, लेकिन इस गाने के लिए नेहा कक्कड़ जमकर ट्रोल भी हुईं। वहीं हाल ही में नेहा कक्कड़ अपने एक बयान के लिए चर्चा में आ गई हैं। नेहा कक्कड़ ने अपने बयान में 'रिश्तों से ब्रेक' लेने की बात कही थी। इसके बाद से ही उनके और रोहनप्रीत के तलाक की अटकलें लगनी शुरू हो गईं। लेकिन इन सभी मामलों पर अब नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने चुप्पी तोड़ी है। सिंगर ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर अफवाहों पर नाराजगी जाहिर की है।

neha kakkar on rohanpreet singh

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम फैनपेज, रोहनप्रीत सिंह इंस्टाग्राम

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने उनके और रोहनप्रीत सिंह के तलाक की अटकलें लगाने वालों को साफ चेतावनी दी है कि वे उनके परिवार को बीच में बिल्कुल भी न लाएं। नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "दोस्तों प्लीज मेरे मासूम पति और मेरे प्यारे परिवार को इन सब में मत घसीटो। वे बहुत प्योर लोग हैं और जो कुछ भी मैं आज हूं, सिर्फ उन्हीं के समर्थन की वजह से ही हूं। ये कुछ लोग हैं और सिस्टम है, जिनसे मैं थोड़ा निराश हूं। मुझे उम्मीद है कि आप मेरी बात समझेंगे और मेरे पति व परिवार को इन सभी चीजों से दूर ही रखेंगे। हां मैं इस बात को मानती हूं कि मुझे इतना इमोशनल नहीं होना चाहिए था, जब बात पोस्टिंग की आए सोशल मीडिया पर। क्योंकि मीडिया को पता है कि राई का पहाड़ कैसे बनाया जाता है। खैर सबक मिल गया है। अब से मैं अपनी निजी जिंदगी के बारे में बिल्कुल बात नहीं करने वाली भाईसाहब।"

End of Feed