Naagin 7: इस दिन शूट होगा Priyanka Chahar Choudhary के शो का आखिरी एपिसोड, ड्रैगन का खात्मा करेगी 3 नागिन

Naagin 7 Last Episode Shoot Date: एकता कपूर के शो नागिन 7 का काफी बज बना हुआ है। आखिरी एपिसोड शूट होने वाला है। इस पर बड़ा अपडेट आया है। नागिन 7 का आखिरी एपिसोड शूटिंग की तारीख आ गई।

Naagin 7 Last Episode Shoot Date: टीवी सीरियल नागिन 7 (Naagin 7) अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। शो में प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Chaudhary) लीड रोल में नजर आ रही हैं और वह अहाना का रोल निभा रही हैं, जो अनंतकुल की नागरानी है और अब अपने दुश्मन ड्रैगन से बदला लेने वाली है। ड्रैगन के रोल में कनिका मान खूब लाइमलाइट बटोर रही हैं। फिनाले एपिसोड को शानदार बनाने के लिए एकता कपूर कई स्ट्रैटजी अपना रही हैं, जिसमें तीन नागिनों की एंट्री शामिल है। इन तमाम अपडेट के बीच अब नागिन 7 के आखिरी एपिसोड की शूटिंग डेट भी सामने आ गई है, जिसके बाद शो की शूटिंग खत्म हो जाएगी। (ये भी पढ़ें: लड़की संग लड़के की बदतमीजी पर हंसकर बुरे फंसे कॉमेडियन Pranit More, देख Urfi Javed का खौल गया खून)

naagin 7

naagin 7 (photo credit- instagram)

    इस दिन होगा नागिन 7 के आखिरी एपिसोड की शूटिंग

    एकता कपूर ने आखिरी एपिसोड के लिए प्रियंका चाहर चौधरी के साथ अनिता हस्सनंदनी और तेजस्वी प्रकाश की एंट्री करवा दी है। शो के सेट से इन तीनों एक्ट्रेसेस की फोटोज खूब वायरल हो रही है। ये तीनों एक्ट्रेस मिलकर ड्रैगन का खात्मा करेगी और भरनी इनका साथ देगी और अब ड्रैगन का खात्मे की शूटिंग कब होगी? इससे भी पर्दा उठ गया है। इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें खुलासा किया गया है कि नागिन 7 का आखिरी एपिसोड की शूटिंग 2 जून को होने वाली है। मेकर्स ने शो के फिनाले एपिसोड को लेकर पूरी प्लानिंग कर ली है और सेट 2 तारीख को शो की शूटिंग से जुड़ा सारा काम खत्म हो जाएगा। (ये भी पढ़ें: 'ब्लड देखकर कांप गया', Divyanka Tripathi की डिलीवरी देख अंदर तक हिल गए Vivek Dahiya, पल याद कर निकले आंसू)

      naagin 7 (photo credit- instagram)

      दिव्या अग्रवाल की नागिन वर्ल्ड में एंट्री

      नागिन 7 में दिव्या अग्रवाल की एंट्री भी होने वाली है। शो में दिव्या शो में सुशांता का रोल निभाने वाली हैं, जो एक शापित पत्थर बन चुकी है। सुशांता ने शो में नागमणि से खिलवाड़ किया था, जिसके बाद वह पत्थर में बदल गई थी। अब शो में दिव्या ये रोल निभाएंगी। इस रोल के जरिए दिव्या की एंट्री नागिन वर्ल्ड में हुई है। हालांकि, अब सोशल मीडिया पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि एकता कपूर दिव्या अग्रवाल के जरिए नागिन 8 की कहानी का हिंट छोड़ सकती हैं। नागिन 8 में दिव्या अग्रवाल लीड रोल में नजर आ सकती हैं। हालांकि, इस पर मेकर्स की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है।

      End of Feed