टीवी मसाला

लड़की संग लड़के की बदतमीजी पर हंसकर बुरे फंसे कॉमेडियन Pranit More, देख Urfi Javed का खौल गया खून

Urfi Jawed Slams Pranit More: कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों अपने एक रिएक्शन की वजह से ट्रोल हो रहे हैं। प्रणित मोरे को उर्फी जावेद ने भी खरी खोटी सुनाई है। उर्फी ने प्रणित के रिएक्शन को घिनौना कहा।

Image

pranit more- urfi javed (photo credit- instagram)

Urfi Javed Slams Pranit More: मशहूर कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों विवादों में हैं। प्रणित मोरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक लड़के के आपत्तिजनक और असंवेदनशील डेटिंग एक्सपीरियंस पर हंसते हुए दिख रहे हैं। प्रणित मोरे का हंसना लोगों को बुरी तरह खटक गया है और वह सोशल मीडिया पर हर जगह से ट्रोल हो रहे हैं। इतना ही नहीं, उर्फी जावेद ने भी प्रणित मोरे को काफी कुछ सुनाया है। आइए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है? जिस वजह से वह बुरी तरह फंस गए हैं। (ये भी पढ़ें: 'ब्लड देखकर कांप गया', Divyanka Tripathi की डिलीवरी देख अंदर तक हिल गए Vivek Dahiya, पल याद कर निकले आंसू)

    उर्फी जावेद का फूटा प्रणित मोरे पर गुस्सा

    उर्फी जावेद ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर प्रणित मोरे का एक वीडियो शेयर किया है, जिसे उन्होंने घिनौना करार दिया है। इस वीडियो के साथ उर्फी ने पूरे आदमी समाज को टारगेट कर दिया है। उर्फी ने अपनी स्टोरी में लिखा, 'एक बार और मर्दजात अपनी औकात दिखाते हुए। सभी लोग हंस रहे हैं। गवार। बन गए भैया कूल।' उर्फी का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है और लोगों का मानना है कि उर्फी ने सही प्रणित मोरे को सुनाया है। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Promo: अभिरा को धक्के मारकर घर से बाहर निकालेगी विद्या? अरमान की जाएगी याद्दाश्त)
    urfi javed on pranit more

    urfi javed on pranit more (photo credit- instagram)

      क्या है विवाद

      प्रणित मोरे इन दिनों क्राउड वर्क नाम का एक शो कर रहे हैं और इसी शो से जुड़ा उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़का अपने डेट का एक्सपीरियंस बता रहा है और वह कहता है कि लड़की के साथ डेट पर गया और वहां पर उनसे लड़की की एक आवाज पर ही उसे 360-370 की बिरयानी खिलाई। इसके बाद जैसे ही लड़की ने उसे घर छोड़ने के लिए कह दिया तो लड़के ने अपना असली चेहरा दिखा दिया। लड़के ने लड़की से कहा कि उसने बिरयानी खिलाई है तो 370 रुपये खर्च किए हैं तो वह अपने पैसे तो जरूर वसूलेगा। लड़के की ये बात सुनकर प्रणित मोरे हंस पड़े और इसे पीक गुड़गांव कंटेंट बता दिया। अब प्रणित अपनी प्रतिक्रिया की वजह से ही ट्रोल हो रहे हैं और लोगों ने उस लड़के को भी खूब खरी खोटी सुनाई है।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article