Naagin 7 Not Priyanka Chahar Choudhary But This Actress Could Be Lead Actress: डेली सोप क्वीन एकता कपूर ने 'नागिन' के हर सीजन के साथ टीवी पर खूब धमाल मचाया है। 'नागिन 6' भी दर्शकों के बीच काफी हिट रहा था। उसके बाद से ही लोग 'नागिन 7' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले एकता कपूर ने एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि वह 'नागिन 7' (Naagin 7) की परम और सर्वश्रेष्ठ नागिन पर काम कर रही हैं। 'नागिन 7' को लेकर कहा गया था कि इसमें प्रियंका चाहर चौधरी मुख्य भूमिका अदा कर सकती हैं। लेकिन अब उनकी को-स्टार का नाम शो के लिए सुर्खियों में बना हुआ है। ये तक कहा जा रहा है कि वह एक्ट्रेस शो में लीड की भूमिका अदा कर सकती है।
यह भी पढ़ें: Naagin 7 Teaser: खत्म हुआ इंतजार, शिवरात्रि के दिन सामने आएगी खतरनाक ‘नागिन 7’ की पहली झलक
'नागिन 7' (Naagin 7) के लिए जिस एक्ट्रेस का नाम सामने आया है, वो कोई और नहीं बल्कि 'उडारियां' की ईशा मालवीय (Isha Malviya) हैं। ईशा मालवीय को लेकर कहा जा रहा है कि अगर मेकर्स और एक्ट्रेस के बीच तालमेल बैठता है तो वह 'नागिन 7' में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आ सकती हैं। ईशा मालवीय के बारे में बात करते हुए 'नागिन 7' से जुड़े सूत्र ने कहा, "ईशा मालवीय ने पिछले सभी शोज में अपनी काबिलियत साबित की है और हमें भरोसा है कि वो नागिन की फ्रेंचाइज को ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगी।"
ईशा मालवीय (Isha Malviya) 'नागिन 7' (Naagin 7) का हिस्सा बनेंगी या नहीं, इस मामले पर कुछ भी आधिकारिक रूप से नहीं कहा जा सकता है। दूसरी तरफ खुद एकता कपूर और ईशा मालवीय की ओर से भी 'नागिन 7' पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। बता दें कि ईशा मालवीय की कुछ एआई फोटोज भी वायरल हुई थीं, जिसमें वह 'नागिन' के रूप में नजर आईं।
