टीवी मसाला

Valentine's Day: चुम दरांग संग लॉन्ग ड्राइव पर निकले करण वीर मेहरा! मौका मिलते ही थाम लिया एक्ट्रेस का हाथ

Karan Veer Mehra Celebrates Valentine's Day With Chum Darang: टीवी स्टार्स में वैलेंटाइन्स डे की खूब धूम देखने को मिल रही है। वहीं हाल ही में करण वीर मेहरा ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह एक मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामे नजर आए। इतना ही नहीं, फोटो पोस्ट कर करण ने वैलेंटाइन्स डे की बधाइयां भी दीं।

Image

चुम दरांग संग लॉन्ग ड्राइव पर निकले करण वीर

Karan Veer Mehra Celebrates Valentine's Day With Chum Darang: वैलेंटाइन डे का ये दिन प्यार करने वालों के लिए समर्पित होता है। आम लोगों के साथ-साथ टीवी स्टार्स के बीच भी वैलेंटाइन डे को लेकर खूब क्रेज देखने को मिल रहा है। रुपाली गांगुली से लेकर धीरज धूपर, सुरभि ज्योति जैसे कई सितारों ने अपने-अपने पार्टनर को वैलेंटाइन डे की बधाइयां दी हैं। वहीं इन सबके बीच करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) की भी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देख कहा जा सकता है कि वह भी वैलेंटाइन डे मना रहे हैं। करण वीर मेहरा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह एक मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामे दिखाई दिये।

करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) की इस तस्वीर को देखकर लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है कि ये लड़की कोई और नहीं बल्कि चुम दरांग (Chum Darang) हैं। करण वीर मेहरा द्वारा शेयर की गई इस फोटो में चेहरा किसी का भी नजर नहीं आ रहा है। लेकिन तस्वीर में एक्टर साथ में साथ में बैठी लड़की का हाथ थामे दिखाई दिये। इतना ही नहीं, उन्होंने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, "वैलेंटाइन डे की ढेर सारी शुभकामनाएं।" करण वीर मेहरा की ये तस्वीर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) की इस तस्वीर को देखकर सोशल मीडिया यूजर भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "शायद हमें अनुमान लगाने की जरूरत नहीं है कि करण किसके साथ है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "चुमवीर की स्टोरी और पोस्ट देखने के बाद वाकई में मेरा दिल भर आया। क्योंकि हमने करण वीर मेहरा की जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव देखे हैं। हम कामना करते हैं कि ये यूं ही हमेशा खुश रहे। हम हमारी प्रार्थनाओं को सच होता देख रहे हैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article