Naagin 7 के फिनाले एपिसोड में होगा महायुद्ध, धांसू एंट्री लेंगी ये 3 एक्ट्रेसेस, नागिन संग ड्रैगन का करेंगी काम तमाम

Naagin 7 Finale Episode: एकता कपूर का शो नागिन 7 का अंत होने वाला है। मेकर्स आखिरी एपिसोड को स्पेशल बनाने में लगे हैं और इसके लिए तीन एक्ट्रेसेस की एंट्री शो में होने वाली है।

Naagin 7 Finale Episode: एकता कपूर की टीवी सीरियल नागिन 7 (Naagin 7 ) अपने फिनाले एपिसोड की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। शो में कई बार लीप आने के बाद अब फाइनली एकता कपूर कहानी को अंतिम पड़ाव पर लेकर जा रही है, जहां पर नागिन और ड्रैगन के बीच महायुद्ध होना तय है। शो में नागिन का रोल प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Chaudhary) निभा रही हैं, जिनके किरदार में समय समय पर मेकर्स की तरफ से बदलाव हुए हैं और ड्रैगन के रोल में कनिका मान कमाल दिखा रही हैं। इसके अलावा, सीरियल में एलिस कौशिक को भी काफी पसंद किया जा रहा है, लेकिन मेकर्स फिनाले एपिसोड को धमाकेदार बनाने तीन एक्ट्रेस की एंट्री करवा रहे हैं। (ये भी पढ़ें: काले जादू से हुई Shefali Jariwala की मौत? Parag Tyagi ने किया शॉकिंग खुलासा, बोले- 'कुछ चीजें नैचुरल नही...')

naagin 7

naagin 7 (instagram)

    नागिन 7 में होगी तीन एक्ट्रेसेस की एंट्री

    दावा किया जा रहा है कि नागिन 7 का फिनाले एपिसोड 7 जून को टेलीकास्ट हो जाएगा और इसके लिए मेकर्स तगड़ी तैयारी कर रहे हैं। शो में प्रियंका के साथ तीन एक्ट्रेस नजर आ सकती हैं और इस बात का दावा सोशल मीडिया की कई रिपोर्ट्स में किया जा रहा है। दावा है कि नागिन 7 के फिनाले एपिसोड के लिए एकता कपूर, दो पुरानी नागिन यानी तेजस्वी प्रकाश और अनिता हस्सनंदनी को शो में लेकर आने वाले हैं। इतना ही नहीं, नागिन 7 के आखिरी एपिसोड में दिव्या अग्रवाल भी धमाका करती हुई नजर आएंगी। आखिरी एपिसोड में तेजस्वी प्रकाश और अनिता हस्सनंदनी के साथ दिव्या अग्रवाल आएंगी। (ये भी पढ़ें: Shivangi Joshi ने बर्थडे पार्टी में लाल परी बन फैंस पर गिराईं बिजलियां, कातिलाना अदाओं पर लट्टू हुए लोग)

    naagin 7 (photo credit- instagram)

    क्या विलेन बनेंगी दिव्या अग्रवाल

    शो में तेजस्वी और अनिता नागिन अवतार में ही दिखाई देंगी लेकिन दिव्या का कैरेक्टर कैसा होगा? ये अब तक साफ नहीं हुआ है। दिव्या नागिन की टीम में होंगी या फिर ड्रैगन के साथ दिव्या नजर आएंगी। ये देखने वाली बात है। फैंस भी इसी चीज का इंतजार कर रहे हैं।

    क्या चल रहा है सीरियल में

    सीरियल नागिन 7 में राधिका और आर्यमान की शादी हो चुकी है और एपिसोड में दोनों का रोमांस भी दिखाया गया, जिस वजह से मेकर्स काफी ट्रोल हुए थे। दूसरी तरफ नागिन बनी अहाना सब कुछ भूल चुकी है और भरणी उन्हें सब याद दिलाने की कोशिश कर रही है, लेकिन अब राधिका अपनी सबसे बड़ी चाल चलेगी। भरनी अहाना को मारने की प्लानिंग करेगी और इसके लिए वह उसे बेलपत्र का पानी पिलाएगी। इतना ही नहीं, वह नागिन के नए परिवार का भी अंत कर देगी।

    End of Feed