Avika Gor Breaks Silence On Naagin 7 Rumors: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अविका गोर ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अविका गोर ने 'बालिका वधू' की आनंदी बनकर फैंस के दिलों पर ऐसा कब्जा किया है कि वह लोगों के दिलों-दिमाग में बस चुकी हैं। अविका गोर इन दिनों बॉलीवुड और साउथ इंडियन फिल्मों में अपना हाथ आजमा रही हैं। लेकिन हाल ही में अविका गोर (Avika Gor) को लेकर खबर आई कि वह जल्द ही 'नागिन 7' (Naagin 7) का हिस्सा बन सकती हैं। एकता कपूर के शो से उनका नाम जुड़ते ही फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई। लेकिन अब मामले पर खुद अविका गोर ने भी चुप्पी तोड़ी है।
यह भी पढ़ें: 6 साल बड़े बॉयफ्रेंड संग बालिका वधू की Avika Gor ने गुपचुप रचाई शादी!, एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई
अविका गोर (Avika Gor) ने 'नागिन 7' (Naagin 7) से जुड़ी अफवाहें फैलते ही मामले का सच बयां किया। उन्होंने बॉलीवुड बबल की खबर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की, जिसमें लिखा हुआ था कि क्या 'बालिका वधू' फेम अविका गोर एकता कपूर के 'नागिन 7' का हिस्सा बनेंगी? इसपर जवाब देते हुए अविका गोर ने लिखा, "ऐसा है? मैं इस बारे में क्यों कुछ नहीं जानती।" अविका गोर का ये रिएक्शन उनके फैंस को मायूस कर सकता है, क्योंकि एक्ट्रेस का जवाब देख कहा जा सकता है कि वह 'नागिन 7' का हिस्सा नहीं बन रही हैं।
इस एक्ट्रेस का भी 'नागिन 7' के लिए नाम आया सामने
बता दें कि 'नागिन 7' (Naagin 7) के लिए एक्ट्रेस ईशा मालवीय का नाम भी सामने आया है। उन्हें लेकर कहा गया कि मेकर्स ने उनके पिछले प्रोजेक्ट्स देखकर उन्हें अप्रोच किया है। वह शो में लीड एक्ट्रेस की भूमिका अदा कर सकती हैं। लेकिन मामले पर खुद ईशा मालवीय ने आधिकारिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है।
