Akashdeep Saigal on Salman Khan: टीवी एक्टर आकाशदीप सहगल इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। कई सालों बाद उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में वापसी की है। आकाशदीप सहगल फिलहाल नागिन 7 में धमाल मचा रहे हैं। उनकी एक्टिंग को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस बीच आकाशदीप सहगल ने सलमान खान के साथ पुराने विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने सलमान खान को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...
pic credit- bigg boss
नागिन 7 में धमाल मचा रहे हैं आकाशदीप सहगल
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में टीवी एक्टर आकाशदीप सहगल ने अपने कमबैक, नौ साल के ब्रेक और सलमान खान से हुए विवाद पर खुलकर बात की।उन्होंने कहा कि इस समय माइथोलॉजिकल या सुपरनैचुरल शो करना उनके लिए सही लगा। जब उन्हें नागिन का ऑफर मिला और पता चला कि यह एकता कपूर का प्रोजेक्ट है, तो उन्होंने बिना सोचे हामी भर दी। सब कुछ परफेक्टली फिट हो गया। उन्होंने बताया कि वो नागिन में अपना 100% देने वाले हैं और आगे भी अच्छे रोल मिले तो देखेंगे।
सलमान खान को लेकर कही ये बात
सलमान खान के साथ पुराने विवाद पर आकाशदीप सहगलने अपनी चुप्पी तोड़ दी। अकाशदीप ने कहा, 'सलमान खान सलमान हैं और मैं आकाशदीप सहगल । हम दोनों का अपना स्पेस है। मैं इंडस्ट्री में किसी से भी बैर नहीं रखता और उनसे तो खासकर नहीं रखता। आकाशदीप रियलिटी शो 'बिग बॉस' के पांचवे सीजन में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए थे। शो के दौरान सलमान और आकाशदीप के बीच कहासुनी हो गई थी। आकाशदीप ने पहले ये दावा किया था कि सलमान ने ही उनका करियर खराब किया है। हालांकि अब उनके सुर बदल गए हैं। मालूम हो कि अकाशदीप सहगल ने एक से एक रियलिटी शो में अपना जलवा बिखेरा है। अकाशदीप सहगल की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। इस मामले में अकाशदीप सहगल, बॉलीवुड एक्टर्स को टक्कर देते हैं।
