MTV Hustle 3.0: रैप की दुनिया का जबरदस्त शो एमटीवी हसल( MTV Hustle) का तीसरा सीजन जल्द ही शुरू होने जा रहा है। दुनिया के अनोखे टैलेंट से मिलवाने के लिए इस शो में अपनी सारी तैयारियां कर ली है। बीती रात एमटीवी हसल 3.o का प्रीमियर हुआ। जिसमें सिंगर बादशाह( Badshah) , डीनो जेम्स( Dino James) ,EPR और स्क्वॉड बॉसेज डी MC ने शो की धमाकेदार शुरुआत की। आइए आपको बताते हैं कि किस दिन शुरू हो रहा है टीवी का सबसे बड़ा और धमाकेदार रैप शो।
रैप की दुनिया का धमाकेदार शो जिसने पॉप सिंगिंग की दिशा को बदलकर रख दिया है वह एक बार फिर नए सीजन के साथ रिलीज होने के लिए तैयार है। पिछले दो सीजन के सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद अब इसका तीसरा सीजन आ रहा है। बीती रात हुए एक इवेंट में शो के जज बादशाह ,EPR, डीनो जेम्स ने फैंस के साथ जानकारी साझा की और धमाकेदार शो के प्रीमियम का एलान किया। आपको बता दें एमटीवी हसल 3.o का प्रीमियर 21 अक्टूबर को होने जा रहा है। यह हर शो शनिवार और रविवार 7 बजे एमटीवी पर आने वाला है। इस बार जज की टीम में एक और रैपर का नाम जुड़ गया है। सिंगिंग की दुनिया के जाने माने रैपर इक्का भी इस बार रैपर की कड़ी मेहनत करवाने वाले हैं।
बता दें कि एमटीवी हसल 2.o को एमसी स्क्वायर ने जीता था। हरियाणा के रहने वाले एमसी ने अपने बिंदास अंदाज से सबको दीवाना बना लिया था। उनके गाने भारत में खूब हिट हुए थे।
