Mouni Roy ने सूरज नांबियार से नहीं ली एक भी चवन्नी, एक्स-पति ने बताया तलाक का सच; दिशा पाटनी का किया बचाव!

Mouni Roy Suraj Nambiar Divorce Without Any Alimony And Dispute: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस मौनी रॉय और सूरज नांबियार के तलाक से जुड़ी बड़ी बातें सामने आई हैं। सूरज ने एलीमनी पर दुनिया को सच बताया है।

Mouni Roy Suraj Nambiar Divorce Without Any Alimony And Dispute: टीवी से बॉलीवुड तक पहुंचने वाली मौनी रॉय की निजी जिंदगी चर्चा में बनी हुई है। मौनी रॉय का शादी के चार साल बाद सूरज नांबियार से तलाक हो गया है। दोनों ने तलाक की घोषणा सोशल मीडिया के जरिए की थी। उनका कहना था कि आपसी सहमति से वे अलग हो रहे हैं। हालांकि तलाक के बाद सूरज नांबियार द्वारा धोखा देने जैसी खबरें भी सामने आई थीं, साथ ही एलीमनी को लेकर सवाल उठने लगे थे। लेकिन अब इन सभी बातों पर खुद सूरज नांबियार ने चुप्पी तोड़ी है। सूरज ने बताया कि मौनी रॉय (Mouni Roy) और उनका तलाक बगैर किसी एलीमनी और विवाद के हुआ है। सूरज नांबियार ने थर्ड पार्टी के शामिल होने पर भी चुप्पी तोड़ी। यह भी पढ़ें: Mouni Roy तलाक के ऐलान के बाद एयरपोर्ट पर पहली बार हुईं स्पॉट, पैपराजियों को देख दूर-दूर भागती दिखीं एक्ट्रेस

mouni roy (6)

मौनी रॉय ने तलाक के बाद नहीं ली एलीमनी, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

मौनी रॉय (Mouni Roy) संग तलाक के बाद सूरज नांबियार ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंबा-चौड़ा नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा, "हाल ही की आधारहीन खबरें हमारे तलाक के इर्द-गिर्द घूम रही हैं जो पूरी तरह से गलत हैं। तो चलिए मुझे खुद ही आप सबके लिए एक बार साफ कर लेने दीजिए। यहां कोई एलीमनी नहीं है और कोई विवाद नहीं है। कोई थर्ड पार्टी तक शामिल नहीं है। मैंने और मौनी ने आपसी सहमति, सम्मान और एक-दूजे को ध्यान में रखते हुए अलग होने का फैसला किया है। यही सच भी है। इसके अलावा जो भी खबरें हैं वो सब कल्पना हैं और कुछ केस में तो उन दो लोगों के खिलाफ भद्दी बातें कहने की कोशिश भी है जिन्होंने कुछ नहीं किया है, बस अकेला छोड़ने के लिए कहा है।" यह भी पढ़ें: तलाक के बाद Mouni Roy ने Suraj Nambiar की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ? अलग होने के चंद दिनों में किया शॉकिंग काम

End of Feed