Mouni Roy Recalls Misbehaved Incident: टीवी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग से परचम फैला चुकीं मौनी रॉय आज किसी की पहचान की मोहताज नहीं है। मौनी अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के चलते सुर्खियों में रहती हैं। आखिरी बार मौनी रॉय को परदे पर फिल्म 'द भूतनी' में संजय दत्त संग नजर आई थीं। अब हाल ही में मौनी ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुदा एक राज खोला कि 21 साल की उम्र में उनके साथ एक आदमी ने भद्दी हरकत की थी। सिर्फ यही नहीं इस शर्मनाक हरकत के बाद मौनी काफी डर गई थीं। यहाँ पढ़िए क्या है ये पूरी कहानी।
Image Source: Colors TV Instagram
सोशल मीडिया अपूर्वा मुखीजा के शो में मौनी रॉय (Mouni Roy) मेहमान बनकर आई थीं। ऐसे में इस इंटरव्यू के दौरान कास्टिंग काउच का सवाल पूछने पर मौनी ने अपने साथ हुई डरावनी और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सुनाई। मौनी कहती हैं, "मेरी उमर 21 या 22 साल थी और किसी काम से ऑफिस गई थी। अंदर कमरें में लोग थे जहां उन्हे कहानी सुनाई जा रही है। ऑडिशन का सीन ये था कि एक लड़की स्विमिंग पूल में गिर जाएगी और हीरो से बाहर निकालेगा। लड़की को बचाने के लिए हीरो माउथ टू माउथ सांस देगा और उसे होश आ जाएगा। सच बताऊँ तो उस आदमी ने मेरा चेहरा पकड़ा मुंह से मुंह सास लेकर दिखाया। उस वक्त मुझे कुछ समझ नहीं आया कि ये मेरे साथ क्या हुआ। इस घटना के बाद मेरे हाथ पैर कांपने लगे और तुरंत वहाँ से चली गई। काफी समय तक मेरे अंदर डर बना रहा।"
फिल्म इंडस्ट्री की चमक-दमक के पीछे एक ऐसी कई काली सच्चाई छुपी है लेकिन बेहद कम लोग इसे कैमरे के आगे ला पाते हैं। मौनी रॉय संग हुए इस घटिया हरकत को सुन सभी चौंक गए तो कईयों का खून भी खौला। रश्मि देसाई, अंकिता लोखंडे जैसी कई टीवी हसीनाएं अपने साथ हुए कास्टिंग कॉउच जैसी भद्दी घटना को खुलकर लोगों के सामने बताया। बताते चलें कि मौनी ने एक्टिंग करियर में पैर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से हुई थी। इसके बाद अब वो टीवी की नागिन के रूप में जानी जाती हैं।
