40 साल की उम्र में Mouni Roy बनेंगी मां, दुपट्टे की आड़ में छुपाया बेबी बंप? वीडियो देख लगी अटकलें

Mouni Roy pregnancy Rumors Starts After A Viral Video: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक पहुंचने वाली मौनी रॉय को लेकर बड़ी खबर आ रही है। एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की अटकलें फिर से लगनी शुरू हो गई हैं।

Mouni Roy pregnancy Rumors Starts After A Viral Video: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक पहुंचने वाली मौनी रॉय ने अपने अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। मौनी रॉय अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। अपनी अदाओं से मौनी रॉय ने लाखों लोगों को दीवाना बनाया है। वहीं एक्ट्रेस की एक्टिंग भी हर प्रोजेक्ट में लेकर कमाल होती है। लेकिन हाल ही में मौनी रॉय को लेकर बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, एक्ट्रेस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद से ही अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं कि मौनी रॉय मां बनने वाली हैं। मौनी रॉय (Mouni Roy) के इस वीडियो पर फैंस खूब कमेंट भी कर रहे हैं। एक्ट्रेस को लेकर ये भी दावा किया गया कि उन्होंने पैपराजियों के सामने बेबी बंप छुपाने की कोशिश की। यह भी पढ़ें: Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: तय समय से पहले रिलीज होगी Varun Dhawan की फिल्म, इस दिन हिलेंगे सिनेमाघर

mouni roy news

मौनी रॉय बनने वाली हैं मां? (फोटो क्रेडिट- फिल्मी मंत्रा, इंस्टाग्राम)

    मौनी रॉय (Mouni Roy) का ये वीडियो 'यमी यमी बॉलीवुड' ने अपने सोशल मीडिया से साझा किया है। वीडियो में मौनी रॉय पिंक सूट में नजर आईं। एक्ट्रेस वीडियो में जल्दबाजी में सीढ़ी चढ़ती नजर आईं। लेकिन इसी बीच मौनी रॉय ने अपने कंधे पर मौजूद दुपट्टे को कमर के पास खींचने की कोशिश की। उन्होंने पीछे से भी अपना दुपट्टा खींचकर उसे हाथ में थामा। इस वीडियो को देख अटकलें लगने लगीं कि मौनी रॉय बेबी बंप छुपाने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि मौनी रॉय की प्रेग्नेंसी की खबर अभी केवल अटकलों पर ही आधारित है। एक्ट्रेस की ओर से इस मामले पर कोई चुप्पी नहीं तोड़ी गई है। यह भी पढ़ें: Mouni Roy ने ब्लैक बिकिनी में फ्लॉन्ट किया फिगर, फैंस के साथ-साथ ट्रोल्स का भी लूटा जिगर

    End of Feed