Dipika Chikhlia Take A Dig On Ranbir Kapoor Ramayan: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर अपनी फिल्म 'रामायण' के साथ बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। रणबीर कपूर की 'रामायण' के लिए फैंस की बेताबी भी सातवें आसमान पर है। कुछ ही दिनों पहले मूवी का टीजर रिलीज हुआ था, जिसमें रणबीर कपूर को बतौर राम खूब पसंद किया गया। हालांकि 'रामायण' (Ramayan) के टीजर को वीएफएक्स और एआई के कारण आलोचना का भी सामना करना पड़ा। वहीं अब रामानंद सागर की 'रामायण' में सीता बन सबका दिल जीतने वाली दीपिका चिखलिया ने भी रणबीर कपूर की अपकमिंग मूवी पर तंज कसा है। दीपिका चिखलिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें रणबीर कपूर की रामायण की तुलना कहीं न कहीं रामानंद सागर की 'रामायण' से हुई। यह भी पढ़ें: 40 साल की उम्र में Mouni Roy बनेंगी मां, दुपट्टे की आड़ में छुपाया बेबी बंप? वीडियो देख लगी अटकलें
दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में रामानंद सागर की 'रामायण' (Ramayan) की झलक दिखाई गई, साथ ही कैप्शन में लिखा हुआ था, "रामायण' ऐसी बनाओ कि लोग 4000 करोड़ लगाकर भी वैसी न बना पाएं।" दीपिका चिखलिया की इस पोस्ट ने लाइमलाइट बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बता दें कि दीपिका चिखलिया ने भी रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर देखा था और कहा था, "मैंने टीजर देखा है और ये बहुत ग्रैंड और रिच लग रहा है। इसे बहुत अच्छे से बनाया गया है। तो मैं मूवी का इंतजार कर रही हूं और ये बहुत खूबसूरत है। इसमें कोई शक नहीं है।" य़ह भी पढ़ें: Ramayana के टीजर पर रामानंद सागर के बेटे ने किया रिएक्ट, रणबीर कपूर को बताया ऐसा एक्टर

फोटो क्रेडिट- दीपिका चिखलिया
कब रिलीज होगी नितेश तिवारी की 'रामायण'
बता दें कि नितेश तिवारी की 'रामायण' (Ramayan) 8 नंवबर, 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है। इस मूवी में रणबीर कपूर जहां राम के किरदार में नजर आएंगे तो वहीं यश रावण और साई पल्लवी (Sai Pallavi) सीता के किरदार में दिखाई देंगी। इससे इतर सनी देओल 'रामायण' में हनुमान का किरदार अदा करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म में रवि दुबे, सुरभि दास और अरुण गोविल जैसे कई टीवी सितारे भी नजर आएंगे।
