Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Release Date Changed: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बॉर्डर 2' की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस मूवी में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाए। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई भी की। 'बॉर्डर 2' की सफलता के बाद अब वरुण धवन अपकमिंग रोमांटिक-ड्रामा 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai) की रिलीज को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। लेटेस्ट अपडेट यह है कि वरुण धवन को मेकर्स ने अब तय समय से पहले रिलीज करने का निर्णय लिया है। तो चलिए जानते हैं मेकर्स इस मूवी को कब रिलीज करने जा रहे हैं।
'है जवानी तो इश्क होना है' को मिली नई रिलीज डेट
बॉलीवुड हंगामा को मिली जानकारी के मुताबिक निर्माताओं ने अब वरुण धवन के फैन्स को बड़ा सरप्राइज दिया है। मेकर्स वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को अब जून नहीं बल्कि मई में रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। पोर्टल के मुताबिक पहले यह मूवी 5 जून को रिलीज होने वाली थी लेकिन 'टॉक्सिक' को मेकर्स ने 4 जून के लिए शेड्यूल किया। इसके बाद मेकर्स ने वरुण धवन स्टारर को 12 जून को रिलीज करने का मन बनाया लेकिन अब इसे 22 मई को सिनेमाघरों में पेश किया जाएगा। (इसे भी पढ़ें: O’ Romeo OTT: जानिए कब और कहां देख पाएंगे Shahid Kapoor की फिल्म, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग डेट हुई आउट)

वरुण धवन-पूजा हेगड़े
डेविड धवन के निर्देशन में बन रही वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर को अहम रोल में देखा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में मौनी रॉय भी दिखाई देंगी। खास बात यह है कि वरुण धवन इस मूवी के जरिए तीसरी बार अपने पिता के साथ काम करने की प्लानिंग कर रहे है। हालांकि अभी तक मेकर्स की ओर से फिल्म की रिलीज पर कोई बयान नहीं आया है। (इसे भी पढ़ें: Mahavatar: विक्की कौशल संग बनेगी श्रद्धा कपूर की जोड़ी, मेकर्स ने किया तगड़ा प्लान)
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आउंगा' से क्लैश होगी वरुण धवन की फिल्म
मेकर्स अब अगर वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को 22 मार्च के दिन रिलीज करते हैं तो इसकी सीधे टक्कर दिलजीत दोसांझ, शारवरी और वेदांग रैना की 'मैं वापस आऊंगा' से होगी, जिसे इम्तियाज अली डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा मई के चौथे शुक्रवार को करण जौहर की 'चांद मेरा दिल' और बॉबी देओल की 'बंदर' भी रिलीज होने जा रही है।
