Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते को लग गई किसकी नजर? लोग बोले- 'दिल टूट गया...'

Mouni Roy and Suraj Nambiar Divorce: मौनी रॉय और सूरज नांबियार अलग हो गए हैं। इस खबर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

Mouni Roy and Suraj Nambiar Divorce: टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) और उनके पति सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच ये खबर सामने आई है कि मौनी और सूरज ने तलाक लेने का फैसला कर लिया है। इस बात की जानकारी मौनी और सूरज ने सोशल मीडिया पर दी है। अब सभी लोग दोनों के तलाक से दुखी हो गई है। एक्स पर बस मौनी और सूरज के बारे में ही लोग चर्चा कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें-Mouni Roy ने पति Suraj Nambiar से अलग होने का किया ऐलान, महज 4 साल में खत्म हुई कपल की शादी)

mouni roy suraj divorce (1)

मौनी-सूरज का हुआ तलाक (pic credit-instagram)

मौनी रॉय और सूरज हुए अलग (pic credit-instagram)

मौनी रॉय और सूरज नांबियार हुए अलग

कई दिनों से मौनी रॉय और सूरज नांबियार के अलग होने की खबरें लगातार सामने आ रही थीं। अब दोनों ने खुद सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर इन खबरों की पुष्टि कर दी है। साथ ही उन्होंने लोगों और मीडिया से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील भी की है। मौनी और सूरज ने अपने बयान में लिखा कि मीडिया के कुछ लोग उनकी निजी जिंदगी को लेकर जरूरत से ज्यादा दखल दे रहे है, जिससे उन्हें दुख पहुंचा है। उन्होंने बताया कि दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है और फिलहाल इस स्थिति को निजी और शांत तरीके से संभालना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनकी निजी जिंदगी को लेकर कई झूठी कहानियां और अफवाहें फैलाई जा रही हैं, जो उनके रिश्ते की सच्चाई को नहीं दिखातीं। काफी सोच-विचार के बाद दोनों ने अपनी बदलती प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए अलग रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उनके बीच सम्मान और समझ हमेशा बनी रहेगी। अपने बयान के आखिर में दोनों ने कहा कि वे आने वाले समय में अपनी दोस्ती को बनाए रखने की कोशिश करेंगे। साथ ही उन्होंने फैंस और मीडिया का अब तक मिले प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद भी किया।

End of Feed