Mounaragam: भाविका शर्मा के जाते ही इस एक्ट्रेस की झोली में गिरा लीड रोल, शक्ति अरोड़ा संग करेगी रोमांस

This Actress Enters In Mounaragam After Bhavika Sharma Quit Show: टीवी के पॉपुलर एक्टर शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा 'मौनरागम' में नजर आने वाले थे। लेकिन सीरियल को अचानक से ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। वहीं भाविका शर्मा ने भी प्रोमो शूटिंग के बाद इसे अलविदा कह दिया। लेकिन अब उनकी जगह टीवी की एक और एक्ट्रेस ने कदम रखा है।

This Actress Enters In Mounaragam After Bhavika Sharma Quit Show: कलर्स पर टीवी शो 'मौनरागम' दस्तक देने वाला है। शो का प्रोमो पहले ही रिलीज हो चुका है, लेकिन इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। 'मौनरागम' में भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा की जोड़ी एक बार फिर से देखने को मिलती। दोनों को साथ देखने के लिए फैंस की बेताबी भी सातवें आसमान पर थी। लेकिन 'मौनरागम' (Mounaragam) के पोस्टपोन होने के बाद एक्ट्रेस भाविका शर्मा ने भी इस सीरियल को अचानक छोड़ दिया। उनके जाने के बाद मेकर्स ने लीड एक्ट्रेस के लिए तलाश करनी शुरू कर दी। वहीं अब खबर आ रही है कि टीवी की ही एक पॉपुलर एक्ट्रेस 'मौनरागम' में बतौर लीड एक्ट्रेस कदम रखने के लिए तैयार है।

this actress enters in mounaragam

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

'मौनरागम' (Mounaragam) में भाविका शर्मा के जाने के बाद अब टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस आंचल साहू मुख्य भूमिका अदा करती नजर आ सकती हैं। वह पहले ही 'बैरिस्टर बाबू' और 'परिणीति' के जरिए लोगों का दिल जीत चुकी हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि भाविका शर्मा 'मौनरागम' सीरियल के साथ टीवी पर वापसी कर सकती हैं। बताया जा रहा है कि आंचल साहू ने 'मौनरागम' के लिए मॉक शूट भी किया है। लेकिन अभी तक इस मामले पर एक्ट्रेस की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। आंचल साहू के अलावा प्रणाली राठौड़ का नाम भी 'मौनरागम' से जुड़ा था। लेकिन एक्ट्रेस जल्द ही एक वेब शो में नजर आने वाली हैं।

End of Feed