Most popular non-fiction personalities by Ormax: इंडिया की स्पेशल मीडिया कंसल्टिंग फर्म ऑरमैक्स मीडिया (Ormax) ने हाल ही में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय हस्तियों की एक लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में टीवी इंडस्ट्री के कुछ बड़े नामों के साथ-साथ कुछ शॉकिंग नाम भी दिखाई दे रहे हैं। बिग बॉस के इस सीजन के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट में से एक अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) की फैन फॉलोइंग इंडिया में लगातार बढ़ती जा रही है। अब्दु के बात करने का अंदाज, उनका व्यवहार लोगों को काफी पसंद आ रहा है। जिसका सबूत अब इस लिस्ट में साफ नजर आ रहा है।
Abdu Rozik, Kapil Sharma and Salman Khan
हाल ही में हिंदी टेलीविजन पर सबसे लोकप्रिय नॉन-फिक्शन हस्तियों की एक लिस्ट जारी की गई है, जिसमें कॉमेडियन कपिल शर्मा को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन को दूसरा और सलमान खान ने तीसरा स्थान हासिल किया है। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के पहले स्थान पर होने से बड़ी खबर यह है कि अब्दु रोजिक इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं।
अब्दु रोजिक को मिल रहा दर्शकों का प्यार
बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट और तजाकिस्तान के सिंगर अब्दु को दर्शकों के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। अब्दु की फैन फॉलोइंग इंडिया में लगातार बढ़ रही है। उनके बात करने का अलग अंदाज, टूटी-फूटी हिंदी और इंग्लिश लोगों को काफी क्यूट लग रही है। अब उनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि वह खुद बिग बॉस के होस्ट सलमान खान और टीवी के जाने माने चेहरे कपिल शर्मा को चुनौती दे रही है।
आइए पूरी लिस्ट पर एक नजर डालते हैं-
कपिल शर्मा
अमिताभ बच्चन
सलमान खान
अब्दु रोजिक
MC स्टैंड
Ormax Characters India Loves: Most popular non-fiction personalities on Hindi television (Oct 2022) #OrmaxCIL t.co/5LM8YXxNVh
— ANI (@ANI) Nov 15, 2022
बता दें कि अब्दु के साथ ही बिग बॉस के एक और कंटेस्टेंट एमसी स्टैंड इस लिस्ट में शामिल हैं और पांचवें स्थान पर हैं। हालांकि लोगों के लिए यह भी जरा शॉकिंग ही है। क्योंकि MC स्टैंड बिग बॉस के घर में कम ही नजर आते हैं।
