शादी के पहले ही 'जस्सी' ने फ्रीज करवा लिए थे अपने एग्स, कभी MMS की वजह आ गई थीं विवादों में

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 08:14 AM IST

Mona Singh Unknown Facts: अपने प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी चर्चा में रह चुकी हैं। साल 2013 में मोना की लाइफ में एक ऐसी कंट्रोवर्सी आई गई थी, जिससे वह एकदम टूट गई थीं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मोना ने टीवी सीरियल 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी।
  • मोना सिंह का जन्म साल 1981 में चंडीगढ़ के पंजाबी परिवार को में हुआ था।
  • अपने प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा मोना निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में रह चुकी हैं।

Mona Singh Birthday: छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री मोना सिंह अपना जन्मदिन आठ अक्तूबर को मनाती हैं। वह कई टीवी सीरियल्स और रियलिटी शोज में नजर आ चुकी हैं। मोना ने टीवी सीरियल 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी। उनका ये शो बहुत हिट हुआ। यह शो साल 2003 से 2006 तक चला था। इसमें मोना सिंह ने जसमीत वालिया का किरदार अदा किया था। इस रोल के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री समेत कई पुरस्कारों से नवाजा गया।

mona singh

mona singh

मोना सिंह कई टीवी सीरियल्स और रियलिटी शोज में नजर आ चुकी हैं। टीवी शो राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी, क्या हुआ तेरा वादा, प्यार को हो जाने दो, कवच: काली शक्तियों से, वेब सीरीज कहने को हमसफर हैं, ये मेरी फैमिली में काम किया। सीरियल के अलावा मोना ने फिल्मों में भी काम किया है। '3 इडियट्स' में मोना ने करीना की बहन का किरदार निभाया था। इसके बाद मोना सिंह बॉलीवुड फिल्म 'ऊटपटांग', 'जेड प्लस', 'अमावस' और 'लाल सिंह चड्ढा' में भी नजर आई थीं।

End of Feed