Mohena Kumari ने दिखाई नन्ही परी की पहली झलक, गौरी माता के नाम पर किया बेटी का नामकरण

Mohena Kumari Baby Girl Photo: मोहिना कुमारी का एक बेटा है और अब नन्ही परी के आने के बाद उनका परिवार पूरा हो गया है। अब जहां फैंस मोहिना की बेटी को देखने के लिए बेचैन हैं वहीं आज अभिनेत्री ने अपनी बेटी की एक झलक साझा की है और उसका नाम भी बताया है।

Mohena Kumari Baby Girl Photo: अभिनेत्री मोहिना कुमारी ने राजन शाही द्वारा निर्मित ये रिश्ता क्या कहलाता है में कीर्ति की भूमिका से लोकप्रियता हासिल की थी। एक प्रमुख राजनीतिक परिवार से आने के कारण, उन्हें रीवा की राजकुमारी के रूप में भी जाना जाता है। बता दें कि अभी कुछ महीने पहले, अभिनेत्री ने अपने दूसरे बच्चे के रूप में प्यारी सि बेटी का स्वागत किया है। इससे पहले उनका एक बेटा भी है और अब नन्ही परी के आने के बाद उनका परिवार पूरा हो गया है। अब जहां फैंस मोहिना की बेटी को देखने के लिए बेचैन हैं वहीं आज अभिनेत्री ने अपनी बेटी की एक झलक साझा की है और उसका नाम भी बताया है। आइए पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Mohena Kumari Baby Girl Photo

टीवी अभिनेत्री मोहिना कुमारी ने आज अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा की जिसमें देखा जा सकता है कि उनकी बेटी का नन्हा हाथ है और उसी के हाथ उनके बेट का हाथ है, जिसे वह दोनों हाथों को प्यार से सहला रही हैं। वीडियो को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा "2 से 3, अब 3 से 4. अयांश की अब एक छोटी बहन है।

End of Feed