बड़े परदे पर गुदगुदाने आ रही राजपाल यादव और रश्मि देसाई की जोड़ी, पूरी हुई Mission Laila की शूटिंग

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 25, 2023, 11:55 AM IST

Rashmi Desai and Rajpal Yadav Wrap up Mission Laila: सोशल मीडिया पर फिल्म मिशन लैला की शूटिंग रैप अप की तस्वीरे वायरल हो रही हैं। रश्मि देसाई अब जल्द ही बड़े परदे पर नजर आने वाली हैं। फोटो में रश्मि और राजपाल यादव फिल्म के सभी स्टाफ के साथ केक कट करते नजर आ रहे हैं।

Mission Laila Wrap up : रश्मि देसाई के फैन्स के लिए खुशखबरी है। कई हिट टीवी शोज का हिस्सा रहीं रश्मि देसाई अब जल्द ही बड़े परदे पर नजर आने वाली हैं। रश्मि देसाई इस बार कॉमेडियन राजपाल यादव के साथ बड़े पर्दे पर अपना जादू चलाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस निर्देशक अनूप थापा की फिल्म मिशन लैला में रश्मि देसाई राजपाल यादव की जोड़ी नजर आएगी। एक्ट्रेस ने अपनी टीम के साथ इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है।

Mission Laila

सोशल मीडिया पर फिल्म मिशन लैला की शूटिंग रैप अप की तस्वीरे वायरल हो रही हैं। ट्रेंड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर इन फोटो को शेयर किया है। पहली फोटो में रश्मि और राजपाल फिल्म के सभी स्टाफ के साथ केक कट करते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में सभी लोग कुछ डिस्कस करते दिखाई दे रहे हैं। मिशन लैला में रश्मि देसाई के अलावा राजपाल यादव, भाविन भानुशाली, वीरज राव, अतुल श्रीवास्तव, प्रदीप काबरा, सुनील पाल और गौरव शर्मा नजर आएंगे।

End of Feed