Mannat Update: आयशा खान (Ayesha Khan) और अदनान खान स्टारर सीरियल 'मन्नत हर खुशी पाने की' (Mannat Har Khushi Pane Ki) में इन दिनों हाइ वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। कहानी में एक साल का लीप आ गया है जिसके चलते मन्नत और विक्रांत की राहें बदल गई है। धैर्य पूरी कोशिश कर रहा है कि मन्नत (Mannat) उसके साथ शादी कर ले। हालांकि आखिरकार लीप के एक साल बाद मन्नत और विक्रांत का आमान सामना हो गया है। आज 22 जून के एपिसोड में क्या हुआ जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: बिंदिया फेम Aasiya Kazi बनीं मां, नन्ही परी को दिया जन्म; दिखाई पहली झलक)
विक्रांत ने बचाई मन्नत की जान/फोटो क्रेडिट-जियो हॉटस्टार
मन्नत की जान बचाएगा विक्रांत
सीरियल "मन्नत हर खुशी पाने की' की शुरुआत हुई मन्नत से जिसे कुछ गुंडों को ने घेर लिया है, हालांकि मन्नत गुंडों को करारा जवाब देते हुए उनकी पिटाई करेगी। जैसे ही गुंडे मन्नत को नुकसान पहुंचाने वाले होते है इस दौरान होती है विक्रांत की एंट्री। विक्रांत मन्नत को गुंडों से बचाएगा उनकी जबरदस्त पिटाई करके। तेज आंधी और धूल उड़ने की वजह से मन्नत को विक्रांत का चेहरा नहीं दिखाई देगा।कहानी में ट्विस्ट तो तब आता है जब मन्नत अपनी आंखों से विक्रांत का चेहरा सालों बाद देखती है। इस दौरान मन्नत बेहोशी की हालत में विक्रांत-विक्रांत पुकारती रहती है। मन्नत का चेहरा देख विक्रांत को पुराने दिन याद आने लगेंगे, उसकी याददाश्त धीरे-धीरे वापिस आने लगेगी। मन्नत के खूबसूरत चेहरे को देख विक्रांत कहेगा कि क्यों उसे ऐसा लग रहा है कि इस लड़की से उसका पुराना कोई नाता है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Dipika Kakar की बिगड़ी तबीयत, बेटे रूहान की भी हालत हुई खराब; कहां हैं पति शोएब इब्राहिम?)विक्रांत ने बचाई मन्नत की जान/फोटो क्रेडिट-जियो हॉटस्टार
