Elvish Yadav के विवादों में फंसते ही Manisha Rani ने झाड़ा अपना पल्ला, इंस्टाग्राम पर किया दोस्त को अनफॉलो

Manisha Rani Unfollows Elvish Yadav After Controversies: भोजपुरी क्वीन और 'झलक दिखला जा 11' में जीत हासिल करने वाली मनीषा रानी हाल ही में सुर्खियों में आ गई हैं। मनीषा रानी ने एल्विश यादव के विवादों में घिरते ही उन्हें सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। इससे फैंस भी हैरान हैं।

Manisha Rani Unfollows Elvish Yadav After Controversies: मशहूर यू-ट्यूबर और 'बिग बॉस ओटीटी 2' में जीत दर्ज करने वाले एल्विश यादव इन दिनों विवादों में घिर गए हैं। एल्विश यादव (Elvish Yadav) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह यू-ट्यूबर सागर ठाकुर के साथ मारपीट करते नजर आए। इस वीडियो के सामने आने के बाद एल्विश यादव के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई। वहीं विवादों से हाथ सनने के बाद 'बिग बॉस ओटीटी 2' की उनकी खास दोस्त मनीषा रानी (Manisha Rani) ने भी उनका साथ छोड़ दिया है।

एल्विश यादव (Elvish Yadav)के विवाद सामने आने के बाद मनीषा रानी (Manisha Rani) ने उनसे पल्ला झाड़ दिया है। भोजपुरी क्वीन ने सोशल मीडिया पर एल्विश यादव को अनफॉलो कर दिया है। इस बात से फैंस भी सदमे में है। दरअसल, बिग बॉस ओटीटी 2 में एल्विश यादव और मनीषा रानी की दोस्ती को खूब पसंद किया गया था। 'बिग बॉस ओटीटी 2' के बाद भी एल्विश यादव और मनीषा रानी कई बार साथ दिखाई दिये थे। उन्हें साथ में डांस करते हुए भी देखा गया था। लेकिन मनीषा रानी द्वारा अनफॉलो करने से फैंस भी हैरान हैं।

End of Feed