18 साल छोटी Avika Gor संग इस एक्टर का था अफेयर, कपल ने छुपाया बच्चा? सामने आकर सालों बाद बताई सच्चाई

Manish Raisinghania On Relation With Avika Gor: अविका गौर का नाम एक समय पर काफी चर्चा में रहा। उनका नाम टीवी के एक हैंडसम हंक के साथ जुड़ा। अब इस अफेयर पर एक्टर ने सामने आकर चुप्पी तोड़ी।

Manish Raisinghania On Relation With Avika Gor: टीवी इंडस्ट्री में अविका गौर (Avika Gor) खूब नाम कमा रही हैं। इन दिनों वह खतरों के खिलाड़ी 15 की शूटिंग के लिए केपटाउन गई हुई हैं। अविका सीरियल ससुराल सिमर का भी हिस्सा रह चुकी हैं। इस शो में अविका और एक्टर मनीष रायसिंघानिया (Manish Raisinghania) की जोड़ी ने स्क्रीन पर आग लगा दी थी। दोनों के कुछ रोमांटिक सीन्स भी थे, जिसके बाद ये अफवाह उठी कि अविका और मनीष का अफेयर चल रहा है। कहा तो ये भी गया था कि कपल का एक बेबी भी है, जिसे वह दुनिया से छुपा रहे हैं। अब मनीष ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। (ये भी पढ़ें: Anupamaa फेम निशी सक्सेना की बर्थडे पार्टी में Rupali Ganguly-Sudhanshu Pandey में दिखी क्लोज बॉन्डिंग, देखें फोटोज)

avika gor-manish raisinghani

avika gor-manish raisinghani (photo credit- instagram)

कैसे हुई थी मनीष रायसिंघानिया और अविका गौर की मुलाकात

मनीष रायसिंघानिया ने टेली चक्कर से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने अविका गौर संग रिश्ते पर खुलकर बात की। साथ ही ये भी बताया कि दोनों की बॉन्डिंग स्ट्रोंग कैसे हुई। मनीष ने एक समय पर हमारे रिलेशनशिप की खबरें आने लगी थीं। लोगों ने कहना शुरू कर दिया था कि हमने बच्चे छिपा रखे हैं। मनीष आगे हंसते हुए कहते हैं कि हम शुरू से ही सेक्योर को-एक्टर रहे हैं और जब हमारी मुलाकात हुई, तब अविका स्कूल जाती थी और मैं भी अकल से थोड़ा सा लोचा था। हमारी बातें भी बचकानी होती थी और इसी वजह से हम एक दूसरे से जुड़े रहे। हम दोनों ही अपने बचपन में थे। हम अक्सर सिनेमा पर बात करते थे। (ये भी पढ़ें: Anupamaa से छिनी नंबर 1 की गद्दी, TRP गिरने पर Sachin Tyagi ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'अभी भी टॉप 5 में' (Exclusive))

avika gor-Manish Raisinghania (photo credit- instagram)

    अविका गौर की शादी में क्यों नहीं गए मनीष रायसिंघानिया?

    मनीष ने आगे बताया कि एक बार जयति मैन ने उन्हें डांट भी दिया था। उन दिनों अविका टेक्निकली फिल्में देखने लगी थी और तब उन्होंने बताया कि वह ऐसी फिल्में नहीं देखते हैं। इस मौके पर मनीष से सवाल किया गया कि वह अविका गौर की शादी में क्यों नहीं गए थे? इस पर उन्होंने कहा कि अविका ने मुझे शादी में आने के लिए कहा था। तब मैंने पूछा कि क्या तुम सच में शादी कर रही हो? इस पर उसने हां में जवाब दिया था। तब मैंने उससे यही कहा था कि ये तुम्हारी जिंदगी का सबसे खास पल है और मैं नहीं चाहता कि वहां कैमरे के लिए कुछ भी हो। या हमारी कॉन्ट्रोवर्सी पर फिर से बात हो। मैंने उससे कहा कि तुम शादी करो और फिर हम सेलिब्रेट करेंगे। हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और कुछ नहीं।

    End of Feed