Anupamaa Actress Nishi Saxena Birthday Party: टीवी सीरियल अनुपमा में डिंपी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस निशी सक्सेना ने बीती रात शानदार अंदाज ने अपनी जन्मदिन की पार्टी दी। इस पार्टी में अनुपमा के तमाम कलाकार नजर आए। पार्टी में हर स्टार ने निशी सक्सेना के साथ मिलकर जमकर मस्ती की, लेकिन इस बीच पार्टी में कुछ ऐसी चीजें भी हुईं, जिनकी फोटोज अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। सुधांशु पांडे और रुपाली गांगुली की बॉन्डिंग देख हर कोई हैरान है दूसरी तरफ सागर पारेख का अंदाज भी कमाल का दिखा।
निशी सक्सेना ने अपनी बर्थडे पार्टी में थोड़ा सा बोल्ड लुक कैरी किया। एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की स्लीवलेस ड्रेस पहनी और साथ में गले में सिल्वर नेकपीस कैरी किया, जिसमें एक्ट्रेस काफी क्यूट लगीं। निशी ने अपनी पार्टी में बटरफ्लाई वाला कैक काटा, इसके बाद वह पैपराजी के सामने भी कैट काटती दिखीं।
निशी सक्सेना की बर्थडे पार्टी में सबसे ज्यादा ध्यान रुपाली गांगुली और सुधांशु पांडे ने खींच। दोनों एक दूसरे के साथ ढेर सारी बातें करते नजर आए। इसस ेसाफ है कि रुपाली और सुधांशु के बीच विवाद खत्म हो गया है। इस पार्टी में दोनों ने एक दूसरे को साइड हग भी किया।
निशी सक्सेना की पार्टी से मुस्कान बामने ने ढेर सारी तस्वीरें शेयर कीं। एक्ट्रेस ने एक वीडियो भी दिखाया, जिसमें मुस्कान और सागर डांस फ्लोर पर धमाका कर रहे थे। इस दौरान सागर के हाथ में मुस्कान का दुपट्टा दिखा और दोनों नाचते रहे।
मुस्कान बामने ने निशी सक्सेना की पार्टी में इंडो वेस्टर्न लुक कैरी किया। एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी और इसके साथ एक व्हाइट दुपट्टा भी लिया। एक्ट्रेस ने ज्वैलरी के नाम पर व्हाइट इयररिंग पहने। इस लुक में एक्ट्रेस काफी क्यूट लगीं।
मुस्कान बामने की आशीष मेहरोत्रा के साथ खास बॉन्डिंग है और वो इस पार्टी में भी दिखी। मुस्कान और आशीष ने सीरियल में भाई बहन का रोल निभाया और असल जिंदगी में भी दोनों भाई बहन की तरह रहते हैं। इस तस्वीर में दोनों खुश दिख रहे हैं।
इस तस्वीर में निशी और मुस्कान दोनों दिख रही हैं और दोनों की काफी सुंदर लग रही हैं। एक तरफ निशी का ग्लैमरस अंदाज है और दूसरी तरफ मुस्कान की क्यूटनेस है। दोनों ही अपने अपने लुक से एक दूसरे को टक्कर दे रही हैं।