टीवी मसाला

Laughter Chefs 3: तेजस्वी प्रकाश को रिप्लेस करेगी ये हसीना, पैसों की खातिर दोस्त की पीठ में घोंपा छुरा?

Laughter Chefs 3 Tejasswi Prakash To Get Replace: टीवी के पॉपुलर शो 'लाफ्टर शेफ्स 3' का एक प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कृष्णा अभिषेक तेजस्वी प्रकाश की जगह लेने के लिए एक पॉपुलर एक्ट्रेस को लेकर आए।

Image

'लाफ्टर शेफ्स 3' में तेजस्वी प्रकाश को रिप्लेस करेगी ये एक्ट्रेस? (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Laughter Chefs 3 Tejasswi Prakash To Get Replace: टीवी के पॉपुलर शो 'लाफ्टर शेफ्स 3' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'लाफ्टर शेफ्स 3' हर सप्ताह कुकिंग के साथ-साथ लाफ्टर का खूब तड़का लगता है। हर सप्ताह शो में मेहमान आते हैं जो कंटेस्टेंट्स की हौंसला अफजाई करते हैं। वहीं अब 'लाफ्टर शेफ्स 3' (Laughter Chefs 3) का एक प्रोमो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने दर्शकों को भी हैरान कर दिया है। प्रोमो वीडियो में कृष्णा अभिषेक, तेजस्वी प्रकाश को रिप्लेस करने के लिए अपने साथ एक पॉपुलर एक्ट्रेस को लेकर आ गए। वहीं उस एक्ट्रेस ने भी पैसों की खातिर तेजस्वी प्रकाश की दोस्ती को ठेंगा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। यह भी पढ़ें: Shilpa Shinde ने 'भाभी जी घर पर हैं' प्रोड्यूसर पर किया था झूठा यौन शोषण का केस, खुद किया कबूल

    'लाफ्टर शेफ्स 3' (Laughter Chefs 3) में आई वो एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि सरगुन मेहता (Sargun Mehta) हैं। कृष्णा अभिषेक सरगुन मेहता के 'लाफ्टर शेफ्स 3' में आने के बाद तेजस्वी प्रकाश की ओर इशारा करते हैं और कहते हैं कि एक अवगुण को रिप्लेस करने आ गई है सरगुन। उनकी बातें सुन तेजस्वी प्रकाश का मुंह खुला रह गया। वहीं उन्होंने सरगुन मेहता से कहा कि मुझे लगा था कि आप मेरी दोस्त हो। इसपर सरगुन मेहता ने जवाब देते हुए कहा, "असल में पैसे के आगे कौन दोस्त होता है।" 'लाफ्टर शेफ्स 3' के इस प्रोमो वीडियो में सरगुन मेहता के साथ-साथ पंजाबी सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल भी नजर आए। दरअसल, दोनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के प्रमोशन के लिए शो का हिस्सा बने थे। यह भी पढ़ें: ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी के बाद सामने आया 'मास्टरशेफ' विनर Pankaj Bhadouria का वीडियो, कांपती आवाज में किया सबका शुक्रिया

    'लाफ्टर शेफ्स 3' में तेजस्वी प्रकाश को रिप्लेस करेंगी ये एक्ट्रेस

    'लाफ्टर शेफ्स 3' में तेजस्वी प्रकाश को रिप्लेस करेंगी ये एक्ट्रेस

      ये सितारे भी बनेंगे 'लाफ्टर शेफ्स 3' का हिस्सा

      'लाफ्टर शेफ्स 3' (Laughter Chefs 3) में इस सप्ताह कई मेहमान नजर आने वाले हैं। 'आशिकी' फेम राहुल रॉय भी शो में नजर आएंगे। वह कुकिंग में निया शर्मा के पार्टनर भी बनेंगे। उनके अलावा शक्ति आनंद, दीपिका सिंह, पार्थ समथान और 'बरेली के बच्चन' की पूरी कास्ट भी शो का हिस्सा बनने वाली है।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article