Jay Bhanushali-Mahhi Vij: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहीं माही विज इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। बीते दिन आरिशफा खान से बात करते हुए माही विज ने खुलासा किया कि उन्होंने तलाक के बाद जय भानुशाली से एलिमनी नहीं वसूली थी। माही ने बताया कि कोर्ट में जज ने उन्हें चार बार एलिमनी लेने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने हर बार इसे लेने से इनकार कर दिया। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि जय ने अपनी जिंदगी में जो कुछ भी हासिल किया है, वह उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा है। इसलिए वह उनकी कमाई में से कुछ भी नहीं लेना चाहती थीं। अब माही के इस खुलासे के बाद जय भानुशाली ने अपना रिएक्शन देते हुए एक्स पत्नी का सपोर्ट किया। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: "जज ने कहा फिर सोच लो...", Mahhi Vij का बड़ा दावा, जय भानुशाली से नहीं ली एलिमनी)
माही विज के सपोर्ट में उतरे जय भानुशाली/फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
माही को मिला जय का सपोर्ट
बिग बॉस 20 कंटेस्टेंट माही विज के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते हुए जय भानुशाली ने दिल जीतने वाली बात लिखी। जय ने लिखा, 'हिम्मत रखो, माही। हम दोनों जानते हैं कि मुश्किल वक्त में हम हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहेंगे। हमारे बीच कभी पैसा नहीं था और न ही कभी होगा। तुम और तारा हमेशा मेरी जिम्मेदारी रहोगे। हमारे रिश्ते का स्टेटस चाहे जो भी हो, तुम दोनों के लिए मेरा प्यार और सम्मान कभी नहीं बदलेगा। मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं।' जय के इस सपोर्ट से फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: काजी-अरिश्फा की दोस्ती से माही विज को लगी मिर्ची? स्काउट और यंग की दोस्ती में दिखा तनाव)
माही के फैसले पर आया जय का रिएक्शन/फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
माही विज-जय भानुशाली का तलाक
माही विज और जय भानुशाली ने साल 2011 में शादी की थी। दोनों की शादी को करीब 14 साल हो चुके थे, लेकिन इस साल दोनों ने अलग होने का फैसला किया। बता दें माही और जय अपनी बेटी तारा की को-पेरेंटिंग करते हैं। वहीं उनके 2 बच्चों के फॉस्टर पेरेंट्स भी हैं।
