Mahabharat के कृष्ण नीतीश भारद्वाज एक्स पत्नी के खिलाफ पहुंचे थाने, लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप

Mahabharat Actor Nitish Bhardwaj Accuses Wife Of Mental Harassment: 'महाभारत' के श्रीकृष्ण बन लोगों का दिल जीतने वाले नीतीश भारद्वाज एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने अपनी आईएएस पत्नी के खिलाफ मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। साथ ही जुड़वा बेटियों को लेकर खुलासा भी किया है।

Mahabharat Actor Nitish Bhardwaj Accuses Wife Of Mental Harassment: 'महाभारत' के श्रीकृष्ण बन सबका दिल जीतने वाले नीतीश कुमार ने अपनी एक्टिंग से हमेशा ही झंडे गाड़े हैं। लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रह चुके हैं। ऐसा ही मामला एक बार फिर से देखने को मिल रहा है, जहां नीतीश भारद्वाज (Nitish Bhardwaj) की निजी जिंदगी लाइमलाइट में आ गई है। दरअसल, नीतीश भारद्वाज ने अपनी एक्स आईएएस पत्नी स्मिता गेट के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कराया है। नीतीश भारद्वाज ने एक्स पत्नी पर मानसिक रूप से उत्पीड़न और गलत आचरण का आरोप लगाया है।

End of Feed