Maddam Sir पर लगेगा ताला, 3 साल बाद हुआ कॉमेडी TV शो का पैकअप!

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 20, 2023, 06:05 PM IST

Maddam Sir TV Serial Off Air: दर्शकों के लिए मेकर्स शो का नया सीजन लेकर आ रहे हैं। पुरानी टीम दूसरे सीजन का भी हिस्सा बनी रहेगी? इसपर जय ने कहा, 'पहले सीजन के पिछले कलाकार नए सीजन का हिस्सा बने रहेंगे। वास्तव में, शिल्पा शिंदे को अभी हाल ही में शो में पेश किया गया था...।'

Maddam Sir TV Serial new season: छोटे परदे के एक और टीवी सीरियल पर गाज गिरने वाली है। खबर है कि टीवी शो 'मैडम सर' फरवरी के आखिरी हफ्ते में अपने दर्शकों को अलविदा कहने के लिए तैयार है। लखनऊ में रहने वाली तीन महिला पुलिस अधिकारियों के इर्द-गिर्द घूमने वाला यह शो पिछले तीन सालों से अच्छा चल रहा है। इसकी शुरुआत फरवरी 2020 में गुल्की जोशी, युक्ती कपूर ने मुख्य भूमिकाएं निभाते हुए की थी। अब निर्माता जय मेहता ने शो के बंद होने की खबर की पुष्टि की है।

Maddam Sir

Maddam Sir

जय मेहता का कहना है, 'शो फरवरी के आखिरी सप्ताह में समाप्त हो रहा है। मुझे खुशी है कि यह शो तीन साल तक चला और चैनल ने भी हमारी यात्रा में हमारा साथ दिया। इसने जनता के साथ एक जुड़ाव भी पाया क्योंकि महिला पुलिस अधिकारियों की यात्रा और उनकी चुनौतियों को दिलचस्प तरीके से चित्रित किया गया था। यह शो महिला सशक्तिकरण और कैसे वे सभी प्रकार की बाधाओं को दूर कर सकती हैं, के बारे में बात करता है। शो ऑफ एयर हो रहा है लेकिन हम पहले से ही नए सीजन के लिए बातचीत कर रहे हैं।'

End of Feed