Maati Se Bandhi Dor: गांव की गोरी और शहर के रईसजादे की कहानी है 'माटी से बंधी डोर', अंकित के स्वैग ने जीता दिल

Maati Se Bandhi Dor Promo Video: टीवी के चर्चित एक्टर अंकित गुप्ता छोटे पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। अंकित गुप्ता जल्द ही 'माटी से बंधी डोर' में नजर आएंगे, जिसमें वह रुतुजा बागवे के साथ मुख्य भूमिका अदा करेंगे। खास बात तो यह है कि 'माटी से बंधी डोर' का प्रोमो वीडियो भी रिलीज हो गया है।

Maati Se Bandhi Dor Promo Video: 'उडारियां' से सबके दिलों-दिमाग पर राज करने वाले अंकित गुप्ता छोटे पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। अंकित गुप्ता स्टार प्लस के अपकमिंग शो 'माटी से बंधी डोर' में नजर आएंगे। इस शो में एक्ट्रेस रुतुजा बागवे उनके साथ मुख्य भूमिका अदा करती दिखाई देंगी। अंकित गुप्ता स्टारर 'माटी से बंधी डोर' (Maati Se Bandhi Dor) को टीवी पर देखने के लिए फैंस भी बेताब हैं। खास बात तो यह है कि अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) और रुतुजा बागवे के 'माटी से बंधी डोर' का प्रोमो वीडियो भी रिलीज हो चुका है, जिसे देख फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है।

'माटी से बंधी डोर' का प्रोमो आया सामने

End of Feed