टीवी मसाला

Isha Malviya के खिलाफ समर्थ जुरेल ने फिर खोले पत्ते, बोले- वो रिलेशनशिप के लिए सही लड़की नहीं हैं...

Samarth Jurel Taunts Isha Malviya In Interview: टीवी के चर्चित एक्टर समर्थ जुरेल अपने और ईशा मालवीय के ब्रेकअप के कारण काफी चर्चा में बने हुए हैं। समर्थ जुरेल ने बीते कई इंटरव्यू में ईशा मालवीय से जुड़ी चीजों का खुलासा किया है। वहीं अब उनका कहना है कि ईशा रिलेशनशिप के लिए सही नहीं हैं।

Image

ईशा मालवीय के खिलाफ समर्थ जुरेल ने खोले पत्ते

Samarth Jurel Taunts Isha Malviya In Interview: टीवी सीरियल 'उडारियां' से टीवी की दुनिया में जबरदस्त पहचान बनाने वाले समर्थ जुरेल अपने और ईशा मालवीय के ब्रेकअप के कारण चर्चा में आ गए हैं। समर्थ जुरेल और ईशा मालवीय 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) तक तो साथ थे, लेकिन अब उनके बीच दरार इस कदर आ चुकी है कि उन्होंने न केवल रिश्ता तोड़ दिया। बल्कि समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) और ईशा मालवीय (Isha Malviya) ने एक-दूजे को सोशल मीडिया पर भी अनफॉलो कर दिया है। कई इंटरव्यू में समर्थ जुरेल ने ईशा मालवीय से जुड़ी चीजों का खुलासा किया। वहीं अब समर्थ जुरेल का कहना है कि ईशा मालवीय रिलेशनशिप के लिए सही लड़की नहीं हैं।

समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में ईशा मालवीय (Isha Malviya) से जुड़ी कई बातें कहीं। उन्होंने ये भी बताया कि ईशा मालवीय झूठ बोलती हैं और भरोसा करने लायक नहीं हैं। ईशा मालवीय के बारे में बात करते हुए समर्थ जुरेल ने कहा, "वो बहुत अच्छी इंसान है और बहुत खूबसूरत है। बातें करने में भी अच्छी है। वो अच्छी दोस्त बन सकती है, लेकिन रिलेशनशिप में नहीं रह सकती। वह बहुत झूठ बोलती है और इसकी कोई सीमा नहीं होती। एक रिलेशनशिप के लिए इंसान को ईमानदार और विश्वसनीय होना जरूरी है। लेकिन वह दोनों ही नहीं हो सकती।"

समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) ने बताया कि उन्होंने खुद ईशा मालवीय (Isha Malviya) से रास्ता अलग करने का फैसला किया। समर्थ जुरेल ने इस सिलसिले में कहा, "ईशा झूठ कहती है कि उसने ब्रेकअप करने का फैसला किया। लेकिन वो मैं था, जिसने अलग होने के बारे में सोचा। लेकिन वो सबसे कह रही है कि हमारा रिश्ता काम नहीं कर पाया और मेरे पास उस जैसे 100 लड़के आ सकते हैं। लेकिन वो होती कौन है मेरे लिए फैसला करने वाली। मैं अपना ख्याल खुद रख सकता हूं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article