टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 14: टीवी पर वापसी के लिए तैयार हैं आसिम रियाज! स्वैग के साथ देंगे खतरे को टक्कर

Asim Riaz To Make Entry In Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के धमाकेदार शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' का जल्द ही आगाज होने वाला है। शो के लिए अभी तक कई सितारों का नाम सामने आ चुका है। वहीं अब बताया जा रहा है कि 'खतरों के खिलाड़ी 14' में आसिम रियाज भी एंट्री कर सकते हैं।

Image

'खतरों के खिलाड़ी 14' में नजर आएंगे आसिम रियाज

Asim Riaz To Make Entry In Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के धमाकेदार शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। इस शो का अब फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा था कि इसी महीने 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) के कंटेस्टेंट्स रोमानिया के लिए उड़ान भरेंगे। रोहित शेट्टी के शो के लिए अभी तक कई सितारों के नाम भी कंफर्म हो चुके हैं। इस लिस्ट में निमृत कौर आहलुवालिया से लेकर गश्मीर महाजनी तक का नाम शामिल है। वहीं हाल ही में 'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए एक और नाम सामने आया है।

'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) के लिए सामने आया नया नाम टीवी के हैंडसम हंक आसिम रियाज का है, जिन्होंने 'बिग बॉस 13' में रहते हुए न केवल फिनाले तक अपनी राह तय की, बल्कि सबका दिल भी जीता। टेली एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, आसिम रियाज (Asim Riaz) 'खतरों के खिलाड़ी 14' का हिस्सा बन सकते हैं। दरअसल, मेकर्स ने शो के लिए उन्हें अप्रोच किया है। बताया जा रहा है कि आसिम रियाज ने भी 'खतरों के खिलाड़ी 14' का हिस्सा बनने पर हामी भर दी है। उन्होंने शो के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। लेकिन अभी तक मेकर्स और आसिम रियाज की ओर से 'खतरों के खिलाड़ी 14' पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

बता दें कि 'बिग बॉस 13' के बाद से आसिम रियाज (Asim Riaz) ने टीवी की दुनिया से दूरी बना ली थी। उन्हें ज्यादातर म्यूजिक वीडियोज में देखा गया था। आसिम रियाज हाल ही में एक मिस्ट्री गर्ल के कारण चर्चा में आ गए थे। दरअसल, आसिम ने हिमांशी खुराना संग ब्रेकअप के कुछ वक्त बाद एक फोटो शेयर की, जिसमें एक लड़की उनके कंधे पर सिर रखकर बैठी दिखी। इस फोटो को देखकर लोगों ने 'नई भाभी' कहना शुरू कर दिया। हालांकि मामले पर अभी तक आसिम रियाज का कोई रिएक्शन नहीं आया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article