टीवी मसाला

Lollipop Song Controversy: मालिनी अवस्थी ने नेहा कक्कड़ के गंदे-गंदे स्टेप्स पर उठाया सवाल, Indian Idol मेकर्स को भी घेरा

Lollipop Song Controversy: नेहा कक्कड़ ने बीते दिन ही अपना नया गाना लॉलीपॉप रिलीज किया है, जिसमें उन्होंने कुछ ऐसे स्टेप्स किए हैं, समाज के एक वर्ग को पसंद नहीं आ रहे हैं। मालिनी अवस्थी भी इन्हीं में से एक हैं, जिन्होंने नेहा कक्कड़ के साथ-साथ इंडियन आइडल शो के मेकर्स को भी अपने ताजा ट्वीट से घेरा है।

Image

Image Source: Lollipop Song

Lollipop Song Controversy: जानी-मानी सिंगर नेहा कक्कड़ का नया गाना लॉलीपॉप बीते दिन यूट्यूब पर रिलीज हुआ, जिसे करोड़ों लोगों ने 24 घंटे के अंदर ही देख डाला है। इस गाने में नेहा कक्कड़ कुछ ऐसा करती दिख रही हैं, जिसकी उम्मीद लोगों को नहीं थी। कई लोग नेहा कक्कड़ के डांस स्टेप्स देखकर ये बोल रहे हैं कि वो सस्ती निक्की मिनाज बनना चाहती हैं तो कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने नेहा कक्कड़ के डांस स्टेप्स पर सवाल खड़े करते हुए उनसे सवाल पूछे हैं। मशहूर सिंगर मालिनी अवस्थी ने भी अपने ताजा ट्वीट के माध्यम से नेहा कक्कड़ से सवाल किया है और इंडियन आइडल मेकर्स को भी घेरा है। (इसे भी पढ़ें: Indian Idol फेम सायली कांबले शादी के 3 साल बाद बनीं मां, बेटे को दिया जन्म; श्रेया घोषाल ने भी दीं बधाइयां)

मालिनी अवस्थी फोक सॉग सिंगर हैं, जिन्हें गायिकी के क्षेत्र में बहुत ही सम्मान भरी नजरों से देखा जाता है। मालिनी अवस्थी ने अपने ताजा ट्वीट में नेहा कक्कड़ के डांस पर तो सवाल खड़े किए ही हैं, उससे साथ-साथ उन्होंने इंडियन आइडल के मेकर्स से भी पूछा है कि वो नेहा को मासूम बच्चों के सामने जज के रूप में कैसे पेश कर सकते हैं। (इसे भी पढ़ें: 'पहले ही बात हो गई थी...'- BB 19 में मालती चाहर ने मेकर्स के कहने पर बनाया तान्या मित्तल को निशाना! सरेआम खोली पोल)

मालिनी अवस्थी ने अपने ट्वीट में लिखा है, "सोनी टीवी को इस बात का जवाब देना चाहिए कि वो किस आधार पर इतने सालों से नेहा कक्कड़ को जज के रूप में साइन करते रहे हैं? शो पर मासूम बच्चे टैलेंट दिखाने के लिए आते हैं और आप लोग नेहा जैसे लोगों को जज के तौर पर रखते हैं। इन बच्चों के सामने ऐसे जज होने चाहिए जो समाज के लिए रोल मॉडल हों और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हों। नेहा कक्कड़ ने गाने में जो डांस स्टेप्स किए हैं, वो न केवल चीप हैं बल्कि हद से ज्यादा गिरे हुए हैं।"

सिर्फ मालिनी अवस्थी ही नहीं बल्कि कई दूसरे लोग भी लॉलीपॉप सॉन्ग का वीडियो देखने के बाद नेहा कक्कड़ को घेर चुके हैं और उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं। लोगों सवाल यही है कि नेहा कक्कड़ ऐसे डांस स्टेप्स को करती हैं, जो न केवल भद्दे होते हैं बल्कि यंगस्टर्स को गलत राह पर डाल सकते हैं। इंटरनेट ट्रोलिंग और मालिनी अवस्थी के ट्वीट पर अब तक नेहा की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। देखना दिलचस्प रहेगा कि नेहा कक्कड़ इस मसले पर कब तक जुबान खोलती हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article