Bigg Boss 19 Malti Chahar Reveals Whey She Target Tanya Mittal: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। 'बिग बॉस 19' खत्म हो चुका है, लेकिन इसके कंटेस्टेंट्स किसी न किसी वजह से चर्चा में बने ही हुए हैं। 'बिग बॉस 19' में मालती चाहर ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर एंट्री की थी। उन्होंने शो में कदम रखते ही तान्या मित्तल को निशाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। मालती ने ये तक बताया था कि तान्या को लोग सोशल मीडिया पर कैसे ट्रोल कर रहे हैं। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि मालती चाहर (Malti Chahar) ने ये सब मेकर्स के कहने पर किया था। इस बात का खुलासा खुद मालती चाहर ने अपनी लाइवफीड के दौरान किया है।
मालती चाहर (Malti Chahar) ने लाइव फीड में फैंस संग बातचीत में बताया कि वह कभी भी तान्या मित्तल को निशाना नहीं बनाना चाहती थीं। लेकिन ये सब करने के लिए उन्हें कहा गया, क्योंकि शो में बदलाव चाहिए था। मालती चाहर ने कहा, "शुरुआत में मैंने कुछ चीजें कीं, लेकिन वो सब शो में बदलाव करने थे इसलिए की गईं और इन सबके बारे में मेकर्स से पहले ही चर्चा हो गई थी। लेकिन बाद में जो भी हुआ वो मैं खुद थी। मुझे कुछ भी दिखावा नहीं करना था। मुझे चाहिए था कि मैं जैसी हूं वैसी ही रहूं। लेकिन काश कि मैंने सोचा होता कि मेरे खिलाफ नैरेटिव कैसा जाएगा। लेकिन अब धीरे-धीरे लोग मुझे समझ रहे हैं और मेरी साइड भी देख रहे हैं।" (यहां देखें वीडियो)
मालती चाहर (Malti Chahar) ने अपनी लाइव में ये भी बताया कि उनके परिवार में कोई भी बिग बॉस नहीं देखता था। साथ ही वह खुद भी इतना सोचकर नहीं गई थीं कि चीजें आगे कैसी होने वाली हैं। मालती का कहना है कि अगर मैंने नैरेटिव के बारे में थोड़ा बहुत भी सोचा होता तो शायद मैं इस चीज को बेहतर हैंडल कर पाती। बता दें कि 'बिग बॉस 19' में अक्सर मालती चाहर और तान्या मित्तल के बीच बहस और झगड़ा देखने को मिला था।
