टीवी मसाला

Indian Idol फेम सायली कांबले शादी के 3 साल बाद बनीं मां, बेटे को दिया जन्म; श्रेया घोषाल ने भी दीं बधाइयां

Indian Idol Fame Sayli Kamble Become Mother: टीवी के चर्चित शो 'इंडियन आइडल 12' से अपनी पहचान कायम करने वाली सायली कांबले के घर किलकारी गूंजी है। सायली कांबले शादी के तीन साल बाद मां बनी हैं और उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। इस खास मौके पर सायली को श्रेया घोषाल से भी बधाइयां मिली हैं।

Image

फोटो क्रेडिट- सायली कांबले इंस्टाग्राम

Indian Idol Fame Sayli Kamble Become Mother: टीवी के चर्चित शो 'इंडियन आइडल 12' से सायली कांबले ने लोगों का खूब दिल जीता है। सायली कांबले की मधुर आवाज के लोग काफी दीवाने हैं। 'इंडियन आइडल 12' में रहते हुए सायली को उनकी सिंगिंग के लिए खूब वाहवाही मिली थी। लेकिन करियर से इतर सायली कांबले ने जिंदगी के नए पड़ाव में कदम रखा है। दरअसल, सायली कांबले (Sayli Kamble) शादी के 3 साल बाद मां बनी हैं। सायली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। सायली कांबले और धवल पाटिल को बेटे के जन्म के लिए खूब सारी बधाइयां मिल रही हैं। यहां तक कि मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल ने भी कमेंट कर सायली कांबले और धवल पाटिल को बधाइयां दी हैं।

सायली कांबले (Sayli Kamble) और धवल पाटिल ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में लिखा नजर आया, "हमारी खुशियों का बंडल आ गया है। हमारे घर बेटे ने जन्म लिया है। आप सबी के आशीर्वाद का तहे दिल से शुक्रिया।" सायली कांबले ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "एक छोटा सा जादू, जिंदगी भर का प्यार। हमें बेटे के रूप में एक आशीर्वाद मिला है। आप सभी की प्रार्थनाओं और आशीर्वाद का धन्यवाद। ढेर सारा प्यार, धवल और सायली।" पोस्ट के मुताबिक, सायली कांबले ने 12 दिसंबर को बेटे को जन्म दिया था। उनकी पोक्ट पर कमेंट करते हुए मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल ने लिखा, "बधाई हो।"

सायली कांबले (Sayli Kamble) और धवल पाटिल ने अक्टूबर में बताया था कि उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। सायली ने अपनी गोदभराई से जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की थीं, जो देखते ही देखते खूब वायरल हुई थीं। इन सबसे इतर सायली प्रेग्नेंसी में भी काम करने से जरा भी नहीं रुकीं। उन्हें बहुत से इवेंट में अपनी गायकी का जादू बिखेरते देखा गया था। बता दें कि सायली कांबले और धवल पाटिल ने साल 2022 में शादी रचाई थी। दोनों की शादी परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में मराठी रीति-रिवाजों से हुई थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article