Shreya Kalra Video For Rishabh Jaiswal: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और लॉकअप 2 विनर श्रेया कालरा (Shreya Kalra) और टीवी एक्टर ऋषभ जासवाल (Rishabh Jaiswal) इंडस्ट्री के स्टार कपल बन गए हैं। श्रेया कालरा ने लॉकअप 2 में अपने ब्लंट अंदाज से फैंस को दीवाना बना दिया था। ऋषभ ने बाहर से अपनी लेडीलव को फुल सपोर्ट किया था और अब ये काम श्रेया के हिस्से में आया है। ऋषभ जायसवाल ने रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 में जबरदस्त एंट्री ली है। शो में जाते ही ऋषभ ने प्रियंका चाहर चौधरी को टारगेट किया। अब श्रेया ने अपने बॉयफ्रेंड ऋषभ जायसवाल के लिए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Shagun Sharma संग डेटिंग की खबरों पर फूटा Karan Wahi का गुस्सा, भड़कते हुए बोले- 'इसके अलावा भी कुछ पूछ...'
rishabh jaiswal and shreya kalra (photo credit- instagram)
