Master Chef Winner Pankaj Bhadouria Shares Video After Breast Cancer Surgery: टीवी के पॉपुलर शो 'मास्टरशेफ' की विजेता रह चुकीं पंकज भदौरिया इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। पंकज भदौरिया ने अपने अंदाज और कुकिंग से लोगों का खूब दिल जीता था। लेकिन इन वक्त पंकज भदौरिया मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। दरअसल, पंकज भदौरिया (Pankaj Bhadouria) ब्रेस्ट कैंसर का शिकार हो गई थीं। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी। वहीं बीते शुक्रवार को पंकज भदौरिया की ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी हुई। उनकी टीम ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर बताया था कि वह पहले से बेहतर हैं और धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। सर्जरी के बाद अब खुद पंकज भदौरिया ने भी इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, जिसमें वर भावुक नजर आईं। उन्होंने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है। यह भी पढ़ें: 'मास्टरशेफ' विनर Pankaj Bhadouria की हुई ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी, अब ऐसी है हालत; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
पंकज भदौरिया (Pankaj Bhadouria) ने अपने वीडियो में आगे बताया कि भारत में हर 20 में से 1 महिला ब्रेस्ट कैंसर का शिकार है, तो मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे बहुत पता चल गया। बहुत लोगों का पता नहीं चल पाता। इसलिए आप लोग अपना ख्याल रखिएगा, अपने लिये जागरुक हो जाइएगा। हमें लगता है कि शायद ये हमें न हो। हम सुनते हैं, लेकिन हमें लगता है कि शायद ये हमें न हो। लेकिन हो सकता है, इसलिए आप लोग जागरूक रहें। आप सभी की प्रार्थनाओं का बहुत-बहुत शुक्रिया, मैं सच में बहुत आभारी हूं।
