Laughter Chefs 2: सोनाली बेंद्रे की इस डिमांड को सुन सन्न रह गए अभिषेक कुमार, एक्ट्रेस के आगे हुई बोलती बंद

Laughter Chefs 2 Promo: कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम पर मेकर्स ने शो 'लाफ्टर शेफ 2' का प्रोमो शेयर किया है। इस वीडियो में सोनाली बेंद्रे शो के फिनाले में हिस्सा लेंगी कि तभी वो अभिषेक कुमार से एक गुजारिश करेंगी। काम करने के बजाए अभिषेक सोनाली को ही देखते रह गए।

Laughter Chefs 2 Promo: कुकिंग टीवी रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ 2' जनता का सबसे पसंदीदा शोज में से एक हैं। ये शो अपने हर एक एपिसोड से दर्शकों का मनोरंजन करता है। मेकर्स पूरा जोर लगाते हैं कि उन्हे जनता का ज्यादा से ज्यादा प्यार मिल सके। तभी ऑफ एयर होने से पहले शो को भरपूर प्यार के साथ साथ टीआरपी लिस्ट में रेटिंग भी मिल रही है। हाल ही में आई टीआरपी लिस्ट में शो 'लाफ्टर शेफ 2' को 1.8 रेटिंग मिली है। इसी को देखते हुए मेकर्स ने शो के ग्रैंड फिनाले में आई सोनाली बेंद्रे और अभिषेक कुमार से जुड़ा वीडियो शेयर किया।

Laughter Chefs 2 Promo

शो 'लाफ्टर शेफ 2' (Laughter Chefs 2) के प्रोमो कि शुरुआत सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारुकी से होती है जिन्हे बूंदी के लड्डू बनाने का टास्क दिया गया। निया मुनव्वर को बूंदी बनाने का आइडिया देते हैं तो एल्विश उनसे कहा कि जितना है तो हमारी सुनो। हंसी मजाक के इस बवंडर ने सभी को लपेट लिया। इसी के साथ बूंदी बनाते हुए बार बार सोनाली के बाल उनके मुंह पर आ रहे थे। तभी सोनाली अभिषेक कुमार से कहती हैं कि क्या वो उनके बाल पीछे कर देंगे ये सुन एक्टर सन्न रह जाता है। अभिषेक कहते हैं कि मैं बहुत बड़े वाला फ्लर्ट हूं लें अभी ये मुझ से हो नहीं पा रहा।

End of Feed