Laughter Chefs 2: मेहमान बनकर आईं ईशा मालवीय ने अभिषेक कुमार को लगाया गले, मुंह ताकते रह गए समर्थ जुरेल

Isha Malviya Hugs Abhishek Kumar In Laughter Chefs 2: टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स 2' में इस सप्ताह एक साथ कई टीवी एक्ट्रेस की एंट्री होने वाली है। एक्ट्रेस ईशा मालवीय भी शो का हिस्सा बनेंगी। हैरत की बात तो यह है कि उन्होंने एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार को गले भी लगाया।

Isha Malviya Hugs Abhishek Kumar In Laughter Chefs 2: टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स 2' ने लोगों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'लाफ्टर शेफ्स 2' अपने हर एपिसोड से लोगों को खूब हंसाता है और मनोरंजन करता है। इस सप्ताह भी 'लाफ्टर शेफ्स 2' का एपिसोड बेहद धमाकेदार होने वाला है। क्योंकि शो में टीवी की कई पॉपुलर एक्ट्रेसेस कदम रखने वाली हैं, जिसमें दिव्यांका त्रिपाठी, देवोलीना भट्टाचार्जी, ईशा सिंह, श्रद्धा आर्या और ईशा मालवीय तक शामिल हैं। शो से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो हाल ही में कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें ईशा मालवीय बेहद धमाकेदार एंट्री करती हैं। वहीं 'लाफ्टर शेफ्स 2' (Laughter Chefs 2) में ईशा मालवीय (Isha Malviya) को देखकर अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल का रिएक्शन भी देखने लायक होता है।

'लाफ्टर शेफ्स 2' में ईशा मालवीय ने की एंट्री

फोटो क्रेडिट - कलर्स टीवी इंस्टाग्राम

End of Feed