Parag Tyagi Shared Video: 27 जून 2025 को एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन हो गया। शाम शेफाली जरीवाला घर में बेहोश हो गई थी जब अस्पताल ले जाएगा तो डॉक्टर्स ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। कहा गया कि 27 जून को शेफाली ने खाली पेट ग्लूटाथियोन इंजेक्शन लिया था। शेफाली को अचानक से कंप-कंपी छूटने लगी। शेफाली ने फ्रिज में से बासी खाना निकालकर खाने लगी। लेकिन किसी को क्या पता था आज उनका आखरी दिन होने वाला है। ऐसे में पति पराग त्यागी ने शेफाली के 18वें दिन बाद वीडियो शेयर किया जिसमें वो अपनी स्वर्गीय पत्नी को याद कर रहे हैं।
पराग त्यागी (Parag Tyagi) ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया जिसमें उनके हाथ पर शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) का हाथ रखा हुआ है। वीडियो में आगे फिर एक हैपी फैमली की तरह पराग, शेफाली और उनके डॉग सिंबा का हाथ दिखा। वीडियो में गाना 'तेरे हाथ में मेरा हाथ हो' गाना बज रहा है। इस पोस्ट को कैप्शन देते हए पराग ने लिखा 'एक साथ हमेशा के लिए।' फैंस पराग को इस दर्द से उभरने के लिए हिम्मत देते हुए दिखाई दिए। साल 2014 में पराग ने शेफाली जरीवाला संग सात फेरे लिए थे। दोनों की जोड़ी सभी को काफी पसंद थी।
शेफाली जरीवाला की मौत से अभी तक परिवार, दोस्त और पराग सदमें में है। एक्ट्रेस के देहांत के बाद खबरें उड़ने लगी थी कि उनके डॉग सिंबा की हालत खराब है। हालांकि पराग ने सभी रुमर्स को विराम देते हुए वीडियो भी शेयर किया था जिसमें सिंबा शेफाली के बेटे होने का सारे फर्ज निभा रहा है। 42 वर्षीय शेफाली जरीवाला हमेशा सभी के लिए उनकी 'कांटा लगा गर्ल' ही रहेंगी। शेफाली सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' में भी नजर आ चुकी हैं।
