Sanjeev Seth On Divorce With Lata Saberwal: टीवी के मशहूर एक्टर संजीव सेठ और लता सबरवाल बीते कुछ वक्त से अपनी शादी टूटने के कारण काफी चर्चा में बने हुए हैं। लता सबरवाल और संजीव सेठ शादी के 16 साल बाद एक-दूजे से अलग हो गए। लता सबरवाल ने पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी। उनकी पोस्ट देख फैंस भी हैरान रह गए थे। इसके बाद लता सबरवाल ने सोशल मीडिया पर कई क्रिप्टिक पोस्ट भी साझा की, जिसमें से एक में उन्होंने लिखा था कि केवल खूबसूरत चेहरा ढूंढना आसान है मगर खूबसूरत दिल नहीं। वहीं अब तलाक के कुछ दिनों बाद संजीव सेठ ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। संजीव सेठ (Sanjeev Seth) ने हाल ही में दिये इंटरव्यू में कहा कि वह जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं और अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं।
संजीव सेठ (Sanjeev Seth) ने बॉम्बे टाइम्स को दिये इंटरव्यू में लता सबरवाल संग तलाक पर बात की। संजीव सेठ ने इस बारे में कहा, "हम 16 साल तक शादी में एक साथ रहे और जो कुछ भी हुआ वो बुरा है उदासीन है। लेकिन मैं इस बात पर नाराज या रोता नहीं रह सकता। जिंदगी आगे बढ़ती है और किसी एक को तो मूव ऑन करना ही पड़ेगा। मैं इस वक्त अपने काम पर पूरा ध्यान दे रहा हूं।" बता दें कि संजीव सेठ और लता सबरवाल का एक बेटा भी है। लता के अलावा संजीव सेठ एक्ट्रेस रेशम टिपनिस संग पहली शादी में भी दो बच्चों के पिता बने थे।
संजीव सेठ (Sanjeev Seth) ने इंटरव्यू में अपने बच्चों के बारे में भी बात की। उन्होंने इस बारे में कहा, "फिल्हाल के लिए, मैं अपने बच्चों के साथ वक्त बिताना चाहता हूं और आगे की जिंदगी पर ध्यान देना चाहता हूं।" बता दें कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के बाद संजीव सेठ 'झनक' के साथ टीवी पर वापसी की। उन्होंने करीब 5 साल बाद छोटे पर्दे पर कम बैक किया। हालांकि इस दौरान संजीव ने ट्रैवल व्लॉगिंग, फूड और ट्रैवल कंटेंट पर ध्यान दिया था।
