'सीधा लड़ाई करती थी...'- Laughter Chef 2 में विवियन डीसेना ने खोली रुबीना दिलैक की पोल, एक्ट्रेस ने सिकोड़ ली नाक

Vivian Dsena Reveals Rubina Dilaik Used To Fight With Him On Shakti Set: 'लाफ्टर शेफ 2' में होली स्पेशल एपिसोड बेहद मजेदार होने वाला है। शो में विवियन डीसेना बतौर स्पेशल गेस्ट नजर आएंगे। हाल ही में इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक्टर रुबीना दिलैक के बारे में बात करते दिखे।

Vivian Dsena Reveals Rubina Dilaik Used To Fight With Him On Shakti Set: टीवी के धमाकेदार शो 'लाफ्टर शेफ 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'लाफ्टर शेफ 2' में हर सप्ताह कंटेस्टेंट्स कुकिंग के साथ-साथ कॉमेडी का भी तड़का लगाते हैं। 'लाफ्टर शेफ 2' में जल्द ही होली स्पेशल एपिसोड आने वाला है, जिसमें कई टीवी सितारे बतौर मेहमान शो में नजर आएंगे। इस खास एपिसोड के लिए एक्टर विवियन डीसेना भी 'लाफ्टर शेफ 2' (Laughter Chef 2) का हिस्सा बनेंगे। उनसे जुड़ा शो का प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें विवियन डीसेना ने रुबीना दिलैक के साथ डांस तो किया ही। साथ ही एक्ट्रेस की पोल खोलने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी।

'लाफ्टर शेफ 2' में विवियन डीसेना ने खोली रुबीना दिलैक की पोल

End of Feed