Hina Khan Slammed By Rozlyn Khan For Keeping Fast And Doing Workout Amid Cancer: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर की चपेट में आने के बाद भी हार नहीं मान रही हैं। हिना खान ने अपने जज्बे को मजबूत रखते हुए न केवल बीमारी का डटकर सामना किया। बल्कि कीमोथेरेपी खत्म होने के बाद एक्ट्रेस ने जिम में भी खूब पसीना बहाया। वहीं अब हिना खान रमजान में रोजे रखने की भी पूरी-पूरी कोशिश कर रही हैं। लेकिन हिना खान (Hina Khan) को ब्रेस्ट कैंसर में ये सब करता देख रोजलिन खान ने पोस्ट शेयर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखी, जिसमें उन्होंने बताया कि एक कैंसर सरवाइवर के लिए ऐसा करना बहुत मुश्किल होता है।
रोजलिन खान (Rozlyn Khan) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर एक बार फिर से हिना खान (Hina Khan) पर तंज कसने की कोशिश की। एक्ट्रेस ने लिखा, "मुस्लिम लोग 13 से 14 घंटे व्रत रखते हैं बगैर कुछ खाए और यहां तक कि पानी भी नहीं। ये बहुत ही मुश्किल व्रत होता है। ये आम इंसान के लिए भी संभव नहीं है कि वो रोजा रखकर जिम करे। जिम रोजा तोड़ने के बाद ही संभव है शाम में। लेकिन अगर कोई कैंसर का मरीज है जिसकी अभी भी कीमोथेरेपी, टार्गेट थेरेपी और इम्युनोथेरेपी हो रही है और वो ये चीजें कर रहा है तो ये इंसानी तौर पर असंभव है।"

रोजलिन खान (Rozlyn Khan) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने हिना खान (Hina Khan) पर तंज कसते हुए आगे लिखा, "कैंसर मेडिसिन के साथ पोषक तत्वों से भरपूर मील की जरूरत होती है। मसल क्रैंप से बचने के लिए शरीर को पानी की सख्त जरूरत होती है, क्योंकि दवाइयां खाते वक्त ये सब होना आम बात है। अल्लाह माफ करेगा मुझे, मैं इस साल भी रोजे नहीं रख सकती।"
