टीवी मसाला

Laughter Chef 2 के सेट पर एल्विश यादव के साथ हुआ ऐसा प्रैंक, भारती सिंह ने हंसते-हंसते पकड़ लिया सिर

Laughter Chef 2 Bharti Singh Plays Prank With Elvish Yadav: टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ 2' में हर सप्ताह कंटेस्टेंट्स खूब धूम मचा रहे हैं। हाल ही में शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें भारती सिंह और बाकी लोगों ने मिलकर एल्विश यादव के साथ प्रैंक कर दिया।

Image

'लाफ्टर शेफ 2' में एल्विश यादव के साथ हुआ प्रैंक

Laughter Chef 2 Bharti Singh Plays Prank With Elvish Yadav: टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ 2' ने दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'लाफ्टर शेफ 2' में हर सप्ताह कंटेस्टेंट कुकिंग टेस्ट देने के साथ-साथ लाफ्टर का तड़का भी लगाते हैं। वहीं इस सप्ताह भी 'लाफ्टर शेफ 2' में खूब रंग जमने वाला है। खास बात तो यह है कि इस बार सभी कंटेस्टेंट्स और जजेज बॉलीवुड के पॉपुलर लुक अपनाकर शो में शिरकत करेंगे। लेकिन इन सबके बीच 'लाफ्टर शेफ 2' का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारती सिंह और बाकी कंटेस्टेंट्स ने मिलकर एल्विश यादव (Elvish Yadav) के साथ प्रैंक कर दिया। 'लाफ्टर शेफ 2' का ये प्रोमो वीडियो देख लोग भी पेट पकड़कर हंसते नजर आए।

'लाफ्टर शेफ 2' के प्रोमो वीडियो में दिखाई दिया कि एल्विश यादव (Elvish Yadav) बॉबी देओल बनकर स्टेज पर एंट्री करते हैं। वो 'दुनिया हसीनों का मेला...' पर फनी डांस करते हुए स्टेज पर कदम रखते हैं। उन्हें देखते ही भारती सिंह की हंसी छूट जाती है और वो सिर पकड़कर हंसने लगती हैं। दूसरी ओर कश्मीरा शाह और बाकी लोग भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते। भारती सिंह एंट्री में चार चांद लगाने के लिए एल्विश यादव से कहती हैं कि ये गाना दोबारा से करना पड़ेगा। एल्विश यादव री-एंट्री करते हैं, लेकिन भारती सिंह उन्हें टोक देती हैं कि बीच में निकलना है आपको।

भारती सिंह के बाद अभिषेक कुमार और कृष्णा अभिषेक भी एल्विश यादव (Elvish Yadav) की टांग खींचने का मौका नहीं छोड़ते हैं। अंत में कृष्णा अभिषेक उनसे कहते हैं कि वो देखो कैमरे लगे हुए हैं, तुम्हारे साथ प्रैंक हुआ है। 'लाफ्टर शेफ 2' के इस प्रोमो वीडियो पर फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article