टीवी मसाला

Anupama: मेकर्स ने राही और प्रेम को पहनाई अनुज-अनुपमा की उतरन, TRP के लिए फैंस संग किया भद्दा मजाक

Anupama Trolling: स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमा' को सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। मेकर्स की एक हरकत से फैंस काफी खफा है पहले तो कहानी कॉपी करने का इल्जाम लगाया और अब आउट्फिट के लिए भी लताड़ा जा रहा है। क्या है ये पूरा मामला जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Image

Anupama Trolling

Anupama Trolling: रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) स्टारर सीरियल 'अनुपमा' दर्शकों के दिलों दिमाग पर राज कर रहा है। कहानी दिन पर दिन मजेदार होती जा रही है तभी शो टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 पर चल रहा है। सिर्फ यही नहीं शो में नए किरदार लाकर रेटिंग बटरोने की पूरी पूरी कोशिश की जा रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर सीरियल 'अनुपमा' को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। जल्द ही राही और प्रेम शादी के बंधन में बंधने वाले हैं लेकिन लगता है मेकर्स का ये ट्विस्ट फैंस को पसंद नहीं आया। आखिर ऐसा क्या हुआ जानिए इस रिपोर्ट में।

सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) प्रेम और राही की शादी होने जा रही है, ऐसे में दर्शक दोनों का आउट्फिट देखने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक थे। फैंस की उम्मीदों पर मेकर्स ने तब पानी फेंका जब राही और प्रेम को अनुज-अनुपमा की शादी का जोड़ा पहना दिया। शो 'अनुपमा' के सेट से तस्वीरें सामने आई है जिसमें राही ने अनुपमा का व्हाइट और रेड कलर का कॉमबीनेशन वाला लहंगा पहना है। सिर्फ यही नहीं प्रेम ने सिर पर पहनी पगड़ी से लेकर शेरवानी तक अनुज की कॉपी पहनी है। ये देख फैंस ने मेकर्स पर उनके इमोशन्स से खेलने का इल्जाम लगाया।

'अनुपमा' के फैंस ये कभी नहीं चाहते थे कि मेकर्स अनुज और अनुपमा की यादों संग छेड़छाड़ करें। एक यूजर ने इल्जाम लगाते हुए कहा कि मेकर्स जानते थे की प्रेम और राही की शादी का कोई बज नहीं है। ऐसे में उन्होंने ट्रोलिंग और कॉपी करने का रास्ता चुन इसे फेमस करना चाहा। वहीं दूसरे यूजर ने मेकर्स को ऐसा करने के लिए शाहबाशी दे रहे हैं। इससे पहले मेकर्स पर जनता ने सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी कॉपी करने का इल्जाम लगाया था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article