Laughter Chef 2: रुबीना दिलैक का पत्ता काटकर अली गोनी ने की धाकड़ वापसी! एंट्री के साथ ही जीत लिया गोल्डन स्टार

Aly Goni Makes Comeback In Laughter Chef 2: टीवी के धमाकेदार शो 'लाफ्टर शेफ 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'लाफ्टर शेफ 2' में करण कुंद्रा के बाद अब अली गोनी की भी वापसी हुई है। हाल ही में उनसे जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह राहुल वैद्य संग नजर आए।

Aly Goni Makes Comeback In Laughter Chef 2: टीवी के धमाकेदार शो 'लाफ्टर शेफ 2' ने छोटे पर्दे पर गदर काटने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'लाफ्टर शेफ 2' में कंटेस्टेंट्स लगातार कुकिंग स्किल दिखाने के साथ-साथ हंसी और मजाक का भी खूब तड़का लगाते हैं। कृष्णा अभिषेक से लेकर सुदेश लहरी तक 'लाफ्टर शेफ 2' के मनोरंजन को बढ़ाने का काम करते हैं। कुछ वक्त पहले अब्दु रोजिक के अचानक शो से ब्रेक लेने के बाद करण कुंद्रा ने 'लाफ्टर शेफ 2' में वापसी की। वहीं अब मन्नारा चोपड़ा के अचानक जाने के बाद एक्ट्रेस निया शर्मा की वापसी की खबरें सामने आ रही हैं। खास बात तो यह है कि अब अली गोनी (Aly Goni) ने भी 'लाफ्टर शेफ 2' (Laughter Chef 2) में धाकड़ कमबैक कर लिया है।

'लाफ्टर शेफ 2' में हुई अली गोनी की वापसी

End of Feed