Anupamaa Fame Shivam Khajuria Open Up On Misconception About Rupali Ganguly: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त धाक जमाई हुई है। रुपाली गांगुली 'अनुपमा' के साथ घर-घर में लोकप्रिय हो चुकी हैं, साथ ही टीआरपी क्वीन भी बन चुकी हैं। लेकिन 'अनुपमा' फेम रुपाली गांगुली को लेकर अफवाहें हैं कि उनकी वजह से कई टीवी स्टार्स को शो छोड़कर जाना पड़ा। रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) की सुधांशु पांडे और गौरव खन्ना संग झगड़े की भी खबरें सामने आई थीं। वहीं अलीशा परवीन के अचानक निकलने का इल्जाम भी रुपाली गांगुली पर लगा था। वहीं एक्ट्रेस के बारे में फैली इन बातों पर अब उनके ऑनस्क्रीन दामाद शिवम खजुरिया (Shivam Khajuria) ने चुप्पी तोड़ी है।
शिवम खजुरिया (Shivam Khajuria) ने 'अनुपमा' के सेट से फैली रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के बारे में अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने बॉलीवुड लाइफ को दिये इंटरव्यू में कहा, "दूसरों का तो मालूम नहीं, लेकिन वो मेरे साथ तो बहुत अच्छी हैं। 'अनुपमा' में रुपाली गांगुली के साथ काम करना बहुत जबरदस्त अनुभव है। वो सेट पर उत्साह लेकर आती हैं और हर एक सीन में उनकी समझदारी झलकती है। उन्हें देखकर ही बहुत कुछ सीखने को मिलता है। वो हर किसी को सहज कर देती हैं और काम की ओर उनका डेडिकेशन प्रेरित करने वाला है।"
शिवम खजुरिया (Shivam Khajuria) यहीं नहीं रुके। उन्होंने 'अनुपमा' फेम रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के बारे में बात करते हुए कहा, "जिस तरह से उन्होंने पूरा शो अपने कंधे पर लिया हुआ है, उनका अंदाज भी तारीफ के लायक है। मैं उनके साथ पर्दे पर काम करके बहुत आभारी महसूस करता हूं। क्योंकि वो इतनी टैलेंटेड और जमीन से जुड़ी हुई हैं।"
