Exclusive Jasmin Bhasin Reaction On Wedding Rumor With Aly Goni: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन और अली गोनी की जोड़ी पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद है। 'खतरों के खिलाड़ी' से शुरू हुई जैस्मिन भसीन और अली गोनी की दोस्ती अब प्यार में बदल चुकी है, जिसे लोग खूब सराहते भी हैं। कुछ ही दिनों पहले दोनों ने लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का फैसला किया। वहीं बीते दिन अटकलें लगने लगीं कि जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) और अली गोनी (Aly Goni) इसी साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इन अफवाहों के सामने आते ही टेली टॉक/टाइम्स नाउ ने जैस्मिन भसीन से जुड़कर सच जानने की कोशिश की।
टेली टॉक ने जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) से जुड़कर अली गोनी (Aly Goni) संग शादी की अफवाहों का सच जानना चाहा। वहीं एक्ट्रेस ने भी मामले पर अपना रिएक्शन देते हुए इन अफवाहों को बकवास बताया। जैस्मिन भसीन ने ये साफ कर दिया है कि उनका और अली का पूरा-पूरा ध्यान अभी केवल करियर पर है। जैस्मिन भसीन ने 2025 में शादी करने की अफवाहों पर जवाब देते हुए कहा, "हम हंस रहे थे क्योंकि एक बार फिर से ये केवल अफवाहें हैं और हमें नहीं पता कि कृष्णा का नाम इन सब में कहां से आ गया। जब भी हम प्लानिंग करेंगे तो हम खुद बताएंगे। तब तक हम लोगों से अनुरोध करते हैं कि ऐसी खबरों को हवा न दें। अभी हमारा पूरा-पूरा ध्यान केवल करियर पर है।"
बता दें कि अली गोनी (Aly Goni) और जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) की खास दोस्त कृष्णा मुखर्जी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि इस साल के अंत तक अली और जैस्मिन शादी कर सकते हैं। खुद अली ने भी पैपराजियों संग बातचीत में कहा था कि वह शादी के लिए पूरी तरह तैयार हैं और जैस्मिन भी तैयार हैं।
